फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stones pelted on SP candidate's car

Moradabad News: टिकट बंटवारे के विवाद में सपा प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव

Sun, 30 Apr 2023 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 02:36 AM IST
सार

सपा ने मेयर पद के लिए निर्यातक रईसउद्दीन नईमी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसे लेकर सपा का एक गुट लगातार नाराज चल रहा है। इसके अलावा पार्षद प्रत्याशियों के टिकटों को लेकर भी गुटबाजी चल रही है।

विज्ञापन
Stones pelted on SP candidate's car
इसी गाड़ी पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के टिकट बंटवारे को लेकर सपा में छिड़ा विवाद अब सड़कों पर आने लगा है। शनिवार रात जनसभा कर लौट रहे सपा प्रत्याशी रईसउद्दीन नईमी की गाड़ी पर सपा के एक गुट ने पथराव कर दिया। इस हमले में प्रत्याशी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


सपा ने मेयर पद के लिए निर्यातक रईसउद्दीन नईमी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसे लेकर सपा का एक गुट लगातार नाराज चल रहा है। इसके अलावा पार्षद प्रत्याशियों के टिकटों को लेकर भी गुटबाजी चल रही है। रईसउद्दीन नईमी के मुताबिक शनिवार रात मऊ नया गांव में जनसभा थी। जिसमें सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राज कुमार प्रजापति समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। जनसभा करने के बाद सभी नेता अपनी अपनी गाड़ियों से लौट रहे थे। सिविल लाइंस में रंग फैक्टरी के पास युवकों की भीड़ मिल गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवकों की भीड़ ने मेरी सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार को निशाना बताते हुए पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पांच-छह पत्थर गाड़ी पर लगे हैं। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी रोकी। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद सभी नेता फैज गंज स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। रईसउद्दीन ने बताया कि वह इस मामले में वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर पहुंचकर जांच कराई गई है। वहां पथराव किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में किसी ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं वार्ड 15 से टिकट मांग रहा था। मैं दस साल से पार्टी में हूं, लेकिन पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी के इशारे पर मेरा टिकट काट दिया गया है। इस बात को लेकर लोगों में गुस्सा है। शनिवार रात प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव किया गया है। हमले की पूरी जिम्मेदारी ले रहा हूं। अभी और भी हमले किए जाएंगे। - फरीद मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष छात्र सभा सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed