{"_id":"66c7e697c4affcdb730fbde7","slug":"stf-camped-in-moradabad-kept-an-eye-on-solver-gang-of-bihar-and-haryana-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-463618-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद में एसटीएफ ने डाला डेरा, बिहार और हरियाणा के सॉल्वर गैंग पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद में एसटीएफ ने डाला डेरा, बिहार और हरियाणा के सॉल्वर गैंग पर नजर
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिहार और हरियाणा के सॉल्वर गैंग मुरादाबाद में पिछली भर्ती परीक्षाओं में सेंधमारी कर चुके हैं। यह गैंग दोबारा अपने मकसद में कामयाब न हो, इसके लिए एसटीएफ ने मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस कोचिंग सेंटरों के इर्द-गिर्द मंडराने वाले संदिग्ध युवकों की घेराबंदी में जुटी है। सर्विलांस सेल और एलआईयू भी अलर्ट है।
मुरादाबाद में 17 फरवरी 2024 को सिविल लाइंस में महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज में सिपाही परीक्षा में सॉल्वर और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया था। यहां बायोमेट्रिक सत्यापन में सॉल्वर अवनीश कुमार पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के बाद ही दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी मुरादाबाद में लेखपाल, सिपाही, दरोगा, टीईटी और सीटेट की परीक्षाओं में सॉल्वर गए गए थे।
31 जुलाई 2022 को मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के सरगना हरियाणा के सोनीपत निवासी नीरज, बागपत निवासी अभ्यर्थी आशीष, सोनीपत निवासी सॉल्वर रविंद्र और मोहित गिरफ्तार किया था। 9 अगस्त 2021 को टीजीटी के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी संजय के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे बिहार निवासी सॉल्वर अभिषेक को गिरफ्तार किया था। अभिषेक 50 हजार रुपये में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
28 जनवरी 2019 को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। तब केजीके परीक्षा केंद्र पर शामली निवासी रण कुमार को ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार किया था। नौ जनवरी 2019 को मुरादाबाद में टीटीई परीक्षा में भी सॉल्वर पकड़े गए थे। एक जनवरी 2021 को सीटेट में सॉल्वर गैंग के नौ सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। मुरादाबाद में बिहार और हरियाणा का सॉल्वर गैंग परीक्षा में सेंधमारी करता आ रहा है।
एसटीएफ कई दिन से मुरादाबाद में मौजूद है और स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रही है। एसटीएफ के अलावा एसओजी और सर्विलांस सेल को भी एसएसपी ने लगा दिया है। खुफिया तंत्र भी अपने स्तर से जानकारियां जुटाने में लगा है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि एसओजी, एलआईयू और सर्विलांस सेल संदिग्ध लोगों के मोबाइल पर नजर बनाए है।