फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   station master of Todarpur railway station in Hardoi fired at gateman

Moradabad: आपसी झगड़े में रेलवे के स्टेशन मास्टर ने गेटमैन पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे, गेट को लेकर है विवाद

Sat, 10 Sep 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Sep 2022 08:52 PM IST
सार

मामला मंडल मुख्यालय तक पहुंचा तो स्टेशन मास्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। हरदोई के टोडरपुर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत सराय खास रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन सुनील कुमार का आरोप है कि लगभग दो वर्ष से स्टेशन मास्टर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन
station master of Todarpur railway station in Hardoi fired at gateman
रेलवे फाटक के पास खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद रेल मंडल के हरदोई में टोडरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा ने आपसी विवाद में गेटमैन सुनील कुमार पर गोली चला दी। गेटमैन ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई और विभागीय अधिकारियों को फोन पर सूचित किया। मामला मंडल मुख्यालय तक पहुंचा तो स्टेशन मास्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


हरदोई के टोडरपुर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत सराय खास रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन सुनील कुमार का आरोप है कि लगभग दो वर्ष से स्टेशन मास्टर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। फाटक को खोलने और बंद करने को लेकर यह विवाद रहता है। स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर ही फाटक होने के कारण यहां से काफी वाहन गुजरते हैं। आरोप है कि स्टेशन मास्टर कभी-कभी घंटों तक फाटक खोलने की अनुमति नहीं देते। इसे लेकर गेटमैन को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। गेटमैन का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की थी।

विज्ञापन

शनिवार को भी फाटक खोलने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। शाम करीब पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद स्टेशन मास्टर विशाल फाटक पर पहुंचे और केबिन में तोड़फोड़ की दी। आरोप है कि स्टेशन मास्टर में गेटमैन के साथ गाली गलौज और मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। इस बीच स्टेशन मास्टर ने गेटमैन पर फायर भी किया। गेटमैन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। इधर कुछ देर बाद स्टेशन मास्टर भी मौके से भाग गए।

गेटमैन ने लाल झंडी लगाकर ट्रैक किया बंद
गेटमैन सुनील का कहना है कि उन्होंने अपने अधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो उन्होंने लाल झंडी लगाकर अप व डाउन लाइन को बंद कर दिया। इसके चलते अवध असम, राजधानी और सियालदह एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रहीं। शाम छह बजे मौके पर बेहटा गोकुल थाने के प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह मय पुलिसबल पहुंचे और गेटमैन को समझा बुझाकर ट्रैक क्लियर कराया।

 फाटक को खोलने और बंद करने को लेकर स्टेशन मास्टर और गेटमैन में विवाद रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से स्टेशन मास्टर टोडरपुर
विशाल वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। गोली चलाने की बात कितनी सच है इसकी जांच पुलिस कर रही है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। -सुधीर सिंह,  सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed