फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stampede in Akhilesh Yadav program two injured

पीलीभीत: अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, दो घायल

Sun, 15 Sep 2019 05:49 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Stampede in Akhilesh Yadav program two injured
अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान उनके कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। दरअसल अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद गेस्ट हाउस में इंतजार कर रही भीड़ भी उनके साथ ही भीतर जाने को दौड़ गई।
विज्ञापन


इस बीच धक्का मुक्की में मेन गेट का शीशा टूट गया। जिसमें सपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। बाद में सुरक्षाबलों ने लोगों को बाहर किया। हालांकि अंत में अखिलेश यादव ने सभी से बारी-बारी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


इस दौरान अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उ्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में द्वेष भावना के साथ आजम खान पर एक के बाद एक 80 से ज्यादा मुकदमें दर्ज कर दिए गए। उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि युवाओ के भविष्य को देख एक यूनिवर्सिटी खोल दी। उन्होंने चिन्मयानंद मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उधर शाहजहांपुर में पूरी सरकार बचाने में लगी है। 

उन्होंने कहा कि किसान अपनी जान दे रहे हैं। यह सरकार को नहीं दिख रहा है। राजनेता, आम नागरिक पुलिस कोई भी सुरक्षित नहीं है। युवा को नौकरी के बजाय मोबाइल दे दिया कि व्हाट्सएप और फेसबुक चलाओ। असल मुद्दों पर कोई बहस नहीं हो रही है। भाजपा के पास मुद्दों से भटकाने की कई डिग्रियां है। उन्होंने कहा कि वह सररकार के अब तक के कार्यकाल का हिसाब नहीं देते जबकि अर्थव्यवस्था ठप है। कारोबार, रियल स्टेट भी ठप है।

उन्होंने इसका कारण नोटबंदी और जीएसटी को बताया है। अखिलेश ने कहा कि रुपया डॉलर से ऊपर जाने के बजाय बांग्लादेश के टका से भी नीचे आ गया है। डीजल पेट्रोल के बाद अब बिजली बिल का झटका लग गया है। उन्होंने यूपी 100 डॉयल पर कहा कि मदद को बनाई पुलिस मुनाफे के कारोबार में लग गयई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का धर्म अलग है। वह तो उन्हें हिन्दू भी नहीं मानती है। भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। 

सरकार विपक्ष के किसी भी मुद्दे पर राय नहीं लेना चाहती है। बस कोई हिसाब न मांग ले इसलिए शौचालय में उलझा दिया। खुद विदेशो से खरीदारी कर करोड़ो वहां भेज रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि फायदा अमेरिका ले रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनो को हथियार बेचता है। और खुद मुनाफा कमाता है, यही है हमारी भाजापा का मेक इन इंडिया। कानून व्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। पुलिस की पिटाई भाजपा का लोकतंत्र है। सिर्फ 20 करोड़ के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed