फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   special trains

त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ी, 17 और ट्रेनों का एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
special trains
मुरादाबाद। त्योहारी सीजन में ट्रेनों और बसों में घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। जिस कारण ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से पार पहुंच चुकी है। रेलवे ने ग्यारह और स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। ये भी ट्रेनें मुरादाबाद से होकर जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से दीपावली, छठ पूजा त्योहार पर आने और जाने वालों यात्रियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

नई दिल्ली वाराणसी स्पेशल(04016) ट्रेन 25 अक्तूबर को दोपहर साढे़ तीन बजे नई दिल्ली से रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एवं सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। (04015) वाराणसी नई दिल्ली (04015) स्पेशल 26 अक्तूबर को सुबह नौ बजकर 50 मिनट वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी तरह (04018) नई दिल्ली लखनऊ 25 अक्तूबर चलेगी। (04017) लखनऊ नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर को चलेगी। (04626) अमृतसर सहरसा स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर को चलेगी। (82416) आनंद विहार जोगबनी 31 अक्तूबर को चलेगी। जोगबनी आनंद विहार स्पेशल (04093) जोगबनी आनंद विहार दो नवंबर को चलेगी। (04048) आनंद विहार गया स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर को चलेगी। (04047) गया आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर को चलेगी। आनंद विहार जय नगर स्पेशल (04041) स्पेशल ट्रेन 22 और 29 अक्तूबर को चलेगी। (04041) जय नगर आनंद विहार 23 और 30 अक्तूबर को चलेगी। फिरोजपुर दरभंगा (04920) स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर और एक नवंबर को चलेगी। दरभंगा फिरोजपुर (04919) स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर व तीन नवंबर को चलेगी। इसके अलावा आनंद विहार भागलपुर (04090) स्पेशल ट्रेन 22,25,28 अक्तूबर व एक नवंबर को चलेगी। भागलपुर आनंद विहार स्पेशल (04089) ट्रेन 23,26,29 अक्तूबर और दो नवंबर को चलेगी। आनंद विहार जय नगर (04034) स्पेशल ट्रेन 30 अक्तूबर को और (04033) जय नगर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर को चलेगी। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने त्योहारी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed