फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Spaniards jammed the Yellow Kothi, got entangled with the police too

सपाइयों ने पीली कोठी पर लगाया जाम, पुलिस से भी उलझे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Spaniards jammed the Yellow Kothi, got entangled with the police too
मुरादाबाद के पीली कोठी की तरफ धरना प्रदर्शन करने के लिए जाते सपाई नेता। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पूर्व मुख्यमत्री अखिलेश यादव को पुलिस प्रशासन द्वारा लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के विरोध में सपाई सड़कों पर उतर गए। उन्होंने पीली कोठी चौराहे पर सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

अखिलेश यादव को लखनऊ में रोकने के बाद पार्टी हाईकमान का निर्देश मिलते ही सपाई आंबेडकर पार्क में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 11 बजे ही सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित कई सपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंच गए थे। इसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी लिहाजा भारी पुलिस बल ने पहले ही आंबेडकर पार्क पर घेराबंदी कर ली थी। एसीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े 11 बजे सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पीली कोठी की ओर बढ़े तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन सपाई नही माने। पुलिस भी सपाइयों के साथ चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीली कोठी चौराहे पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और जाम लगा दिया। चौराहे के बीच में सड़क पर धरना और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सपा कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे और यहां पर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ युवा सपाइयों ने पार्क में ही कुछ दूर गुपचुप ढंग से कुछ कागजों को एकत्रित कर एक छोटा सा पुतला बनाकर उसे जलाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस बल की नजर इस पर पड़ी तो पुलिस कर्मी दौड़े। इस दौरान धक्का मुक्की और अफरा तफरी का माहौल बन गया।

इस दौरान सपा सांसद एसटी हसन, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी भी पहुंच गए थे। पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शाम करीब पौने चार बजे सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को दिया और वापस लौट गए। कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, पूर्व प्रदेश सचिव हावी सलाउद़दीन मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, नाजिम अली, बाबर खान, यूसुफ अंसारी, मुदस्सिर खान, राजेश कुमारी यादव, वेद प्रकाश सैनी आदि शामिल रहे। संचालन धर्मेद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed