फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP pledges to uphold social justice and protect the Constitution.

Moradabad News: सपा ने सामाजिक न्याय व संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
SP pledges to uphold social justice and protect the Constitution.
मुरादाबाद। सपा ने रविवार को जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस को संविधान मान-स्तंभ दिवस के रूप में मनाया। सपाइयाें ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की नींव है और इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। साथ ही सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, महासचिव फुरकान अली, लाखन सिंह सैनी, वसीम कुरैशी, ब्रजलाल जाटव, तालिब अंसारी, सलीम अख्तर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सपा की महानगर इकाई ने भी रविवार को मकबरा स्थित पार्टी कार्यालय पर आरक्षण दिवस को संविधान मान-स्तंभ दिवस के रूप में मनाया। महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि संविधान भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और आरक्षण सामाजिक न्याय की महत्वपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था है। इस दौरान इकबाल हुसैन अंसारी, कमरुज्जमा सैफी, सलीम वारसी, फईम मंसूरी, अमित शर्मा, अरबाज खान, दाऊद अंसारी, हाजी राशिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed