फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader's son arrested for rape and extortion

Moradabad News: दुष्कर्म और रंगदारी मांगने में सपा नेता का बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
SP leader's son arrested for rape and extortion
पाकबड़ा। छात्रा से दुष्कर्म करने और वीडियो डिलीट करने के नाम पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने सपा नेता के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सपा नेता भी आरोपी है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी की बेटी एक दिल्ली रोड स्थित कॉलेज से बीए कर रही है। इसी कॉलेज में पाकबड़ा निवासी सपा नेता मोहम्मद शमीम उर्फ तकी का बेटा नासिर भी पढ़ रहा है। आरोप है कि नासिर ने डरा धमकाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। तब छात्रा के परिजन सपा नेता के घर पहुंच गए थे। उन्होंने वीडियो डिलीट कराने की मांग की थी। इसी दौरान आरोपी नेता और उसका बेटा वीडियो डिलीट करने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौच की और धमकी देने लगे। इस मामले बाद पीड़िता ने सपा नेता मोहम्मद शमीम उर्फ तकी और उसके बेटे नासिर के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने और जाने मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed