फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader Farid expelled from the party

Moradabad : सपा नेता फरीद पार्टी से निष्कासित, नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने और मेयर की गाड़ी पर हमले का आरोप

Sat, 06 May 2023 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 02:07 AM IST
सार

वार्ड नंबर 15 का टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दिया गया था। इस वार्ड में मलिक निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। उसने मेयर प्रत्याशी रईसउद्दीन नईमी की गाड़ी पर हमला किया। इन दोनों कृत्यों के चलते फरीद मलिक को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
SP leader Farid expelled from the party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में महानगर समाजवादी पार्टी ने छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष फरीद मलिक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि फरीद ने मेयर प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला किया था। समचार पत्रों के माध्यम से उसने जिम्मेदारी भी ली थी।

विज्ञापन


मतदान समाप्त होने के बाद सपा के महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कैंप कार्यालय पर बैठक की। इसके बाद महानगर अध्यक्ष ने बताया कि छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष फरीद मलिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल था। इसी कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उसे निष्कासित करने का निर्णय लिया। इस मामले में साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो सामने आई है। वह वीडियो में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


वार्ड नंबर 15 का टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दिया गया था। इस वार्ड में मलिक निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। उसने मेयर प्रत्याशी रईसउद्दीन नईमी की गाड़ी पर हमला किया। इन दोनों कृत्यों के चलते फरीद मलिक को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इस मामले की जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है। बैठक में मेयर पद के प्रत्याशी, सांसद एसटी हसन, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी, पूर्व विधायक हाजी यूसूफ अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से निष्कासित किए गए फरीद मलिक ने आरोप लगाया कि सपा में इस समय महानगर अध्यक्ष नासमझ है। उन्हें पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है। पूर्व विधायक युसूफ अंसारी के इशारे पर यह कार्रवाई उसके अलावा और छोटे भाई के खिलाफ की जा रही है। वह एक मई को प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद समझे बगैर महानगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक को यह सब करने की क्या जरूरत थी। मेरा भाई प्रदेश सचिव के साथ पार्टी का आजीवन सदस्य हैं। वह जिला अध्यक्ष रहा है। उसे पार्टी से निष्कासित करने का अधिकार महानगर अध्यक्ष या पूर्व विधायक के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed