फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp leader azajm kha told

जन्म से अंधा नहीं, हालात ने बना दिया अंधा : आजम खां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sp leader azajm kha told
मुरादाबाद। सपा नेता आजम खान ने मुरादाबाद कोर्ट से बाहर आकर कहा कि वह जन्म से अंधे नहीं हैं। आज के हालात ने उन्हें अंधा बना दिया है। बृहस्पतिवार को सपा विधायक छजलैट के 14 साल पुराने मामले में कोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आजम खां ने ओवैसी के उस बयान पर कहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने बयान दिया है। उनसे ही पूछिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि लू लू मॉल में नमाज पढ़ने वाले भी बीजेपी के लोग थे और हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भी बीजेपी के लोग थे। ये लोग जनता को आपस में लड़ा कर तमाशा देखने का अवसर ढूंढते हैं। लुलु माल का मालिक आरएसएस को फंड देता है। मॉल का नाम बदलना चाहिए, लेकिन नाम नहीं बदला जाएगा क्योंकि इस नाम से मालिक कमा रहा है। आजम खां ने आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा अभी तो लंगोट सिलने को दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में हार के सवाल पर आजम खां ने कहा कि हम सिकंदर तो नहीं, लेकिन हम मदारी के बंदर बन गए हैं। कभी रामपुर कोर्ट में, कभी लखनऊ, मुंबई, फिरोजाबाद की कोर्ट में पेश होते रहते है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को छोटा नेता बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं के आने और जाने से सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर ऐसे नेताओं के जाने से सपा पर असर पड़ता तो न जाने सपा कब की खत्म हो चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed