फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP had done the work of attacking the Constitution: Anil

सपा ने किया था संविधान पर प्रहार करने का काम : अनिल

Sun, 28 Dec 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
SP had done the work of attacking the Constitution: Anil
कांठ में राष्ट्रीय लोकदल के संकल्प और संवाद कार्यक्रम में बोलते यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल कुम
कांठ। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख व केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी के जन्मदिन पर संकल्प और संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सपा सरकार में सपाइयों ने संविधान पर प्रहार करने का काम किया था लेकिन वर्तमान की सरकार संविधान को सुरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


गांव मुख्त्यारपुर नवादा में उन्होंने रालोद संस्थापक व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के द्वारा देश, समाज, किसान व मजदूर हितों में किए गए कार्यों का विस्तार से जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि आज सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया है, प्रदेश में कानून का राज है और बिना भेदभाव पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने रालोद की मजबूती पर भी जोर दिया। अंत में मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम आयोजक व रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के हर दुख-दर्द में शामिल हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। रालोद मंडलाध्यक्ष सरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर पार्टी की नीतियों को बताया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम भाग लिया।
विज्ञापन





कवियों ने खूब बटोरी वाही-वाही
कांठ। शनिवार को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी द्वारा कराए गए संकल्प और संवाद कार्यक्रम में आए कवि अपूर्व विक्रम शाह, मोहित शौर्य, मनिका दुबे और स्वयं श्रीवास्तव ने अनेकों कविताएं, गजलें और शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में खूब वाही-वाही बटोरी। कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देश की एकता और अखंडता पर भी जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री जी बंद करा दीजिए नशे का अवैध धंधा
कांठ। शनिवार को कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार के समक्ष आशापुर कॉलोनी में चल रहे नशे के अवैध धंधे को बंद कराने का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने मंत्री से शिकायत करते हुए खुले मंच से कहा गया कि आशापुर कॉलोनी में खुलेआम स्मैक का धंधा चल रहा है, जिसका सीधा प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, इसे बंद करा दीजिए। जिस पर मंत्री ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत रखने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed