फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP chief trying to spoil the atmosphere: Dharampal Singh

माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे सपा मुखिया : धर्मपाल सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
SP chief trying to spoil the atmosphere: Dharampal Singh
मुरादाबाद। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद मामले में कहा कि भाजपा आस्था और सभ्यता की पार्टी है। साथ ही संतों का सम्मान करती है। इस मामले को उठाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में आए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने सपा पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। चुनाव होने पर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भी जीतकर आएंगे। सपा का यह आरोप गलत है कि भाजपा चुनाव नहीं कराना चाहती है। भाजपा संविधान के 73वें संशोधन के अनुसार कार्य कर रही है। संविधान पर विश्वास करती है। पांच साल के बाद तत्काल चुनाव समय पर होंगे। सपा को संविधान या कानून की चिंता नहीं है। उनको सिर्फ अराजकता करने की चिंता है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। धर्मांतरण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed