फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son killed father

नाखुश बेटे ने पिता की हत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
son killed father
शाहबाद (रामपुर)। संपत्ति बंटवारे को लेकर नाराज पुत्र ने पिता की लोहे के एंगल से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अज्ञात वाहन ने पिता की हत्या कर भाग रहे पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुर का मझरा (तालकाबाद) निवासी बुद्घसेन होमगार्ड विभाग में तैनात था। उसके तीन बेटे हैं। जिनके बीच में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार को तड़के उसके बेटे नेकपाल ने लोहे के एंगल से पीट दिया। जिससे बुुद्घसेन (55) की मौत हो गई। हत्या करने के बाद नेकपाल फरार हो गया। इस बीच परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने नेकपाल को टक्कर मार दी थी। देखा तो शव की शिनाख्त पिता की हत्या करने वाले नेकपाल के रूप में हुई। शिनाख्त नेकपाल के भाई ओमप्रकाश ने की। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पिता पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर नेकपाल के खिलाफ हत्या करने एवं नेकपाल की मौत सड़क दुर्घटना में दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed