फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   son attack on mother in family dispute

मां ने बेटे पर आरी से किया हमला हथेली कटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
son attack on mother in family dispute
मुरादाबाद । बहन से झगड़ा कर रहे युवक पर मां ने गुस्सा कर आरी से हमला कर दिया। बेटे ने आरी के वार को हाथ से रोकने का प्रयास किया इसमें उसकी हथेली और अंगुलियां कट गईं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का है, केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगूपुरा नयागांव निवासी सचिन उर्फ गुड्डू (31) का घर के समीप पोल्ट्री फार्म है। घायल सचिन ने बताया कि रविवार सुबह उसकी दो बेटियां पोल्ट्री फार्म की तरफ जा रहीं थीं। उसने बेटियों को उधर जाने के लिए मना किया, तभी सचिन की बहन आगे आ गई। बच्चियों को डांटने को लेकर भाई और बहन के बीच कहासुनी होने लगी। आवाज सुनकर मां उर्मिला भी आ गई। आरोप है कि बहन से झगड़ा करने पर गुस्साई मां ने बेटे सचिन को भला बुरा कहते हुए उस पर आरी से हमला कर दिया। सचिन ने वार को हाथ पर रोकने की कोशिश की तो हथेली और अंगुलियां कट गई। घटना के बाद घायल सचिन थाने में पहुंचा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सचिन का कहना था कि उसके मामले में शादीशुदा बहन अनावश्यक हस्तक्षेप करती है। सचिन की पत्नी ज्योति का आरोप है कि उसकी सास ने पति के गर्दन पर हमला किया था लेकिन पति ने उसे हाथ पर ही रोक लिया। अस्पताल के चीफ फार्मेसिस्ट निश्चल भटनागर ने बताया कि युवक की हथेली पर धारदार हथियार से गंभीर चोट लगी है। इस बारे में थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed