फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Soldiers beaten passengers in Avadh Express train

ट्रेन में फौजियों ने जमकर मचाया उत्पात, मुसाफिरों को पीटा

Wed, 31 Jul 2019 06:02 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 31 Jul 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Soldiers beaten passengers in Avadh Express train
अवध सम ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच मंगलवार में फौजियों ने कब्जा कर लिया। सीटों पर बैठे यात्रियों को उठा दिया। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। दिल्ली से लेकर मुरादाबाद तक ट्रेन में कई बार हंगामा हुआ। ट्रेन प्लेटफॉर्म एक पर रुकी तो जीआरपी मौके पर पहुंच गई, लेकिन यात्रियों को कोई मदद नहीं मिली। उलटा उन्हें ही डांट फटकार कर शांत कर दिया गया।

विज्ञापन

 
लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन (15910) मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली से रवाना हुई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन की जनरल बोगी में बहुत ज्यादा भीड़ थी। यहां से फौजी भी ट्रेन में चढ़े थे। मुसाफिरों का आरोप है कि फौजियों ने यात्रियों को जबरन सीटों से उठाना शुरू कर दिया और खुद बैठने लगे। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन


दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा में भी यात्रियों के साथ फौजियों ने अभद्रता की। हंगामा होने पर टीटीई स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दे दी। मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आकर रुकी। यहां यात्रियों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यात्रियों से पूछताछ की। छपरा निवासी विनोद मंडल और उनके साथ सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि उनके साथ फौजियों ने मारपीट की है। लेकिन जीआरपी ने उनकी कोई मदद नहीं की। उलटा डांट फटकार कर उन्हें ही शांत कर दिया।


यात्रियों का कहना है कि रेलवे पुलिस ने उनसे कहा कि शांति से सफर करें। ज्यादा राजनीति न कीजिए। मदद न मिलने पर यात्री दूसरे डिब्बों में बैठ गए। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि किसी यात्री ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। हंगामे की सूचना पर सिपाही मौके पर भेजे गए थे, लेकिन मामला शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed