फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Solar system in school is faulty, LEDs and fans are not working

Moradabad News: स्कूल में सोलर सिस्टम खराब, नहीं चल पाते एलईडी और पंखे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Solar system in school is faulty, LEDs and fans are not working
मुरादाबाद। प्राथमिक विद्यालय मकबरा (बालक) में सोलर सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से विद्यार्थियों को प्रकाश व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि सबसे अधिक समस्या बिजली कट जाने पर होती है। एलईडी, पंखे समेत अन्य कुछ भी काम नहीं करता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मकबरा (बालक) में करीब 75 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल में स्मार्ट सिटी के तहत सोलर सिस्टम लगाया गया है। जिससे स्कूल में लाइट कट जाने पर बिजली की कोई समस्या उत्पन्न न हो। लेकिन स्कूल में लगा सोलर सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है। लाइट कटने पर इन्वर्टर 20 मिनट में बैठ जाता है। इसकी वजह से विद्युत की आपूर्ति बंद हो जाती है। शिक्षकों का कहना है कि यह समस्या पिछले तीन महीने से ज्यादा बढ़ गई है। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

00
स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा
-जिलेे के 1402 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा चल रही है। छात्र-छात्राओं का 24 मार्च को अंतिम पेपर है। 30 मार्च तक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ स्कूलों में सोलर समेत चल रही अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सोलर पैनल से संचालित उपकरण
-परिषदीय स्कूलों में सोलर पैनल से बिजली कटौती की समस्या दूर होती है। इससे पंखे, एलईडी, लाइटें व स्मार्ट क्लास के उपकरण चलते हैं।
00
वर्जन-
-हमारे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो नगर-निगम से मिलकर सोलर सिस्टम को ठीक करा दिया जाएगा।-वेगीश गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed