फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   slaughter

लग्जरी कार से मांस की तस्करी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
slaughter
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से मांस की तस्करी का मामला सामने आया है। कार एक कंटेनर से टकराई तो इसकी जानकारी हो सकी। कार सवार ने कंटेनर चालक पर दबाव बनाया कि वह उन्हें पचास हजार रूपये दें। चालक ने रुपये देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। कार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के नाजरपुर गांव निवासी अशोक कुमार गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे कंटेनर लेकर संभल रोड स्थित फरीदपुर के पास पीतल फ र्म में गया था। अशोक ने पुलिस को बताया कि वह कंटेनर को बैक करके फ र्म के अंदर ले जा रहा था। इस दौरान संभल की तरफ से तेज गति से आई होंडा सिटी कार कंटेनर में आकर घुस गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। होंडा सिटी कार से उतरकर चालक ने कंटेनर के चालक को बुलाया। उससे कहा कि वह उससे पचास हजार रुपये दें। कंटेनर के चालक को शक हुआ। उसने कार जाकर देखा तो कार में मांस लदा पाया हुआ था। इसके बाद उसने समझौता करने से इनकार कर दिया। कार चालक ने फोन कर अपने साथी बुला लिए। दूसरी कार से आए युवकों ने कंटेनर के चालक के साथ मारपीट की और वह कार खींचकर ले जाने लगे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। तब आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले में मैनाठेर थाने के दरोगा मनी सिंह ने होंडा सिटी से मांस की तस्करी करने के वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कार से बरामद मास गोवंशीय पशु का प्रतीत होता है। इसलिए अज्ञातों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed