फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six more got dengue sting, three malaria patients found

छह और को लगा डेंगू का डंक, मलेरिया के मिले तीन मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six more got dengue sting, three malaria patients found
मुरादाबाद। जिले में छह और लोगों को डेंगू का डंक लगा है। मंगलवार को छह लोगाें में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें पांच साल का बच्चा और 67 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। तीन मरीज मलेरिया के पाए गए। वहीं जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के चार सौ मरीज मिले।
विज्ञापन

जिले में जांच का दायरा बढ़ने से डेंगू और मलेरिया के मरीज सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल और निजी लैब की जांच में मंगलवार को छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज अमरोहा का है। बाकी मरीज प्रीत विहार, नूरपुर, सम्राट अशोक नगर, चौधरपुर के रहने वाले हैं। डेंगू पीड़ितों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है, जबकि मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में करीब सात हजार मरीज पहुंचे। इसमें चार सौ मरीज बुखार पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में मिले बुखार के 131 मरीज
जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण अभियान में मंगलवार को घरों में बुखार के 131 मरजी मिले। नौ मरीजों में टीबी की आशंका जताई गई, जबकि सात मरीजों में सर्दी जुकाम और सांस की शिकायत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed