फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six hours electric supply affeted in linepar aera

अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट, छह घंटे गर्मी से बेहाल रहे 50 हजार लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
six hours electric supply affeted in linepar aera
मुरादाबाद। लाइनपार ढक्का बिजलीघर से जुड़ी अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट होने से केबिल बॉक्स फट गया। इसके कारण रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से गुल हुई बिजली रात आठ बजे तक नहीं आई। कुदंनपुर, ढक्का, विकास नगर, हनुमान नगर, ज्ञानी वाली बस्ती, एकता कॉलोनी, प्रेम नगर, मंडी समिति, रामेश्वर कॉलोनी आदि के 50 हजार लोगों को बिजली के बिना परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम तक विद्युत कर्मियों को अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट ही नहीं मिला। इसके अलावा विद्युत निगम रोजाना पोल सैनिटाइजेशन के नाम पर अघोषित कटौती कर रहा है। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन में फाल्ट ढूंढने में काफी समय लगा। रात आठ बजे करीब मंडी समिति बिजलीघर से समन्वय कर क्षेत्र में सप्लाई सुचारु की गई।
विज्ञापन

रविवार को हरथला, आदर्श कॉलोनी, कोर्ट रोड, मिशन कंपाउड, पीएसी क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रही। लोगों का कहना है कि चार-पांच दिन से रोजाना कटौती बढ़ती जा रही है। विद्युत निगम ने पोल सैनिटाइजेशन या किसी अन्य कार्य के लिए शटडाउन की सूचना भी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन कपांउड निवासी जॉनी राठौर, अनु सहगल, कोर्ट रोड निवासी कामिल मंसूरी, दानिश आलम आदि का कहना है कि मंडल मुख्यालय पर 24 घंटे सप्लाई के आदेश हैं। इसके बावजूद विद्युत निगम गर्मी में दोपहर के समय कटौती कर रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

कोर्ट रोड की सप्लाई टाउनहॉल बिजलीघर से होती है। अवर अभियंता ने बताया कि पोल सैनिटाइजेशन के तहत कटे हुए तारों को खंभों से हटाया जा रहा है, नए तार लगाए जा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed