फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sister's brother-in-law raped the girl in the hotel

Moradabad News: होटल में बहन के देवर ने युवती से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sister's brother-in-law raped the girl in the hotel
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपनी बहन के देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है आरोपी उसे बहाने से होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक हुई थी। बहन का देवर मुरादाबाद आया था। यहां आरोपी से युवती के प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। 15 जनवरी 2023 को आरोपी उसे कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में लग गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गया, यहां भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे धमकाने लगा और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। 9 जून को आरोपी ने पीड़िता को कॉल किया और शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुला लिया। 12 जून की सुबह करीब दस बजे पीड़िता आरोपी के घर पहुंच गई लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी के माता-पिता से पीड़िता ने बात की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसकी आरोपी, उसके मां बाप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed