{"_id":"5d1a64dc8ebc3e3c683e86fc","slug":"sinking-in-a-child-s-swimming-pool-bilari-news-mbd313433758","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में डूबने से कक्षा चार के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल में डूबने से कक्षा चार के छात्र की मौत
विज्ञापन

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदुपुर माफी में स्वीमिंग पूल में नहाते समय कक्षा चार के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद संचालक स्वीमिंग पूल में ताला जड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने छात्र के शव को लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मुरादाबाद संभल जिलों की सीमा पर स्थित नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक सिरसी निवासी शीशपाल का 11 वर्षीय बेटा हिमांशु बच्चों के साथ सोमवार की दोपहर में निकटवर्ती ग्राम महमूदपुर माफी में संचालित स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए आया था। स्वीमिंग पूल में नहाते समय हिमांशु का पैर फिसलने कारण डूब गया। हादसे के वक्त स्वीमिंग पूल नहा रहे अन्य बच्चों ने हिमांशु को डूबता देखकर शोर मचाया तो लोगों ने हिमांशु को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन ग्रामीणों के साथ गाम महमूदपुर माफी में स्वीमिंग पूल पर आए तो देखा कि स्वीमिंग पूल में ताला लगा था और संचालक मौके से फरार थे। परिजनों ने घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो मैनाठेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मैनाठेर कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।