{"_id":"5e1b81d08ebc3e879c011832","slug":"signal-fail-city-news-mbd3361228103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद स्टेशन पर सिग्नल फेल, 22 मिनट संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद स्टेशन पर सिग्नल फेल, 22 मिनट संचालन ठप
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सिगनल फेल रहने से 22 मिनट ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान चार यात्री ट्रेन व दो मालगाड़ी प्रभावित हुईं। सिगनल ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
रविवार की सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सिगनल में खराबी आ गई। सिगनल फेल होने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। करीब 22 मिनट के बाद सिगनल ठीक हुआ। सुबह 10.20 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान स्टेशन पर पहुंची बरेली एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, लोकनायक एक्सप्रेस, दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इन ट्रेनों को पीछे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। यह ट्रेन दस मिनट से लेकर 35 मिनट देरी तक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे दो मालगाड़ी भी प्रभावित रहीं।
नजीबाबाद में पैसेंजर ट्रेन की पावर फेल, दो घंटे खड़ी रही
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के नजीबाबाद जंक्शन पर गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के इंजन की पावर फेल हो गई। दौरान करीब दो घंटे नजीबाबाद में ही खड़ी। पावर मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह 8.05 बजे नजीबाबाद गजरौला पैसेंजर ट्रेन के पावर में समस्या आई। सूचना पर तकनीकी शाखा की टीम को बुलाया गया। जांच के बाद टीम ने सुबह 8.32 बजे इंजन की पावर फेल होेने की समस्या बताई तथा संचालन के लिए पावर की डिमांड की गई। करीब दो घंटे बाद पावर आने पर प्रेेशर तैयार किया गया और सुबह 10.10 बजे ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। पैसेंजर ट्रेन के दो घंटे तक खड़े रहने से यात्रियोें को परेशानी हुई। यात्री ट्रेन में बैठे इंतजार करते रहे।
चांदपुर हल्दौर के बीच ट्रैक्टर ने तोड़ा फाटक
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में चांदपुर व हल्दौर रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 10.50 बजे ट्रैक्टर ने फाटक संख्या 30-सी में टक्कर मार दी। हादसे में फाटक का बूम टूट गया। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। समय रहते फाटक को ठीक कर लिया गया। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
डिबाई में ट्रेन को लगा झटका
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में डिबाई के पास बरेली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को दोपहर करीब 2.20 बजकर झटका लगा। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच के बाद 3.20 बजे ट्रैक को फिट घोषित कर दिया। ब्यूरो