फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   signal fail between Garh Mukteshwar and Simhabali 25 trains late

गढ़ मुक्तेश्वर और सिंभाबली के बीच सिगनल फेल, पांच घंटो तक बाधित रहा संचालन, 25 ट्रेनें हुई लेट

Thu, 05 Sep 2019 06:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
signal fail between Garh Mukteshwar and Simhabali 25 trains late
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

काशी एक्सप्रेस का इंजन खराब होने और रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल संचालन ठप हो गया। गढ़ मुक्तेश्वर और सिंभाबली के बीच बुधवार सुबह सिगनल फेल होने से सवा पांच घंटे संचालन बाधित हुआ। जिसमें सात मालगाड़ी समेत 25 ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं।

विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार देर रात नगीना और बुंदकी के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल संचालन बाधित हुआ, जबकि गजरौला में काशी का इंजन फेल होने से अन्य गाड़ियां भी खड़ी हो गईं। मंडल के गढ़ मुक्तेश्वर और सिंभावली के बीच बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे अप व डाउन लाइन का सिगनल फेल हो गया। स्टेशन मास्टर की सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम को ठीक किया गया। पौने सात बजे सिगनल सिस्टम को ठीक हो गया, लेकिन पौने आठ बजे दोबारा सिगनल सिस्टम फेल हो गया। जिससे पौने ग्यारह बजे ठीक किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान सात मालगाड़ियां और लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपर फास्ट, वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, प्रयाग घाट-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, बरेली-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार जन साधारण एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, दिल्ली-टनकपुर बरेली एक्सप्रेस, मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मुरादाबाद-आनंद विहार पैसेंजर, बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस, दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर, भगत की कोठी-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, दिल्ली-काठगोदाम गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेनें जहां-तहां रुकीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगनल ठीक करने के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके अलावा मंगलवार देर रात तीन बजे नगीना और बुंदकी के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया था। गेटमैन की सूचना पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने के बाद ओएचई लाइन ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान दो मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं। जबकि गजरौला में बुधवार दोपहर ढाई बजे दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था।


जिसकी वजह से दूसरी ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ। एक घंटे बीस मिनट बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान नई दिल्ली से राजगिर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस, और पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed