फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sick in every home, queue of patients in hospitals

Moradabad News: घर-घर बीमार, अस्पतालों में मरीजों की कतार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Sick in every home, queue of patients in hospitals
मुरादाबाद। जिले में वायरल बुखार व डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है। अब तक डेंगू व मलेरिया के 15-15 केस मिल चुके हैं। शहर से गांव तक हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। जिला अस्पताल की ओपीडी व आईपीडी में 10 दिन में 2000 से ज्यादा बुखार के मरीज पहुंचे हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 156 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन


बुखार, बदन दर्द, उल्टी आदि समस्याओं से पीड़ित 10 फीसदी लोगों की भी जांच जिला अस्पताल में नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्रों का भी यही हाल है। वहीं निजी लैब से विभाग को लगातार डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। दो दिन पहले ठाकुरद्वारा में एक युवक डेंगू पीड़ित पाया गया। निजी लैब की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। इसके बावजूद शहर में नगर निगम की ओर से फॉगिंग, मलेरिया विभाग की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है कि जबकि पिछले साल डेंगू के कारण मुरादाबाद की गिनती प्रदेश के सबसे ज्यादा मरीजों वाले जिलों में थी। गांव रतनपुर कलां, बीजना, शरीफनगर के अलावा कुंदरकी व बिलारी के गांवों में तमाम लोग बीमार हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। सिर्फ रविवार को सीएचसी व पीएचसी पर जन आरोग्य मेले के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

झोलाछाप से घरों में ड्रिप चढ़वा रहे लोग
अगवानपुर, बिलारी में बुखार से पीड़ित लोग घरों में झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम का संपर्क न होने के कारण झोलाछाप घरों में ही मरीजों को ड्रिप चढ़ा रहे हैं। जिला अस्पताल व उपकेंद्रों के अलावा तमाम झोलाछाप के क्लीनिक पर भीड़ बढ़ गई है। काशीपुर रोड स्थित सिरसवां गौड़ गांव के लोगों का कहना है कि कई बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए जाने की जरूरत है।
-----------

जिला अस्पताल में दो बजे तक पैथोलॉजी में लग रही कतार
बुखार वाले मरीजों का एलाइजा टेस्ट बेशक कम किया जा रहा हो, लेकिन डॉक्टर सीबीसी व ब्लड संबंधी अन्य जांचें लगातार लिख रहे हैं। जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक सैंपल देने के लिए लोग कतार में खड़े रहते हैं। एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि दो बजे तक आने वाले किसी भी मरीज को बिना सैंपल लिए लौटाया नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट भी अगले दिन हर हाल में देनी होगी। साथ ही मरीज के मोबाइल पर ऑनलाइन रिपोर्ट देखने का विकल्प भी समझाया जा रहा है।

---------

जिला अस्पताल में ओपीडी में बढ़े मरीज
तारीख मरीज
26 अगस्त - 776
27 अगस्त - 1528
28 अगस्त - 1560
29 अगस्त - 1366

----------
डेंगू के मामलों में कुछ केस बाहरी जिलों के भी हैं, जोकि ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार कराया गया है। सभी सीएचसी पर भी डेंगू वार्ड में बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था की गई है। निजी लैब से आने वाले मामलों पर नजर रखी जा रही है, जल्द ही जांचें बढ़ाई जाएंगी।
- डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed