फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sick father dies in Delhi hospital on daughter wedding day

UP: घर से बेटी, दुनिया से हुई बाबुल की विदाई... मातम में बदलीं शादी की खुशियां; दहाड़े मारकर रोई दुल्हन

Sun, 17 Dec 2023 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Dec 2023 12:22 PM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी के हरौरा गांव के बीमार मजदू की बेटी की शादी के दिन दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। पिता की मौत की खबर गांव में आने से माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदारों ने सादगी के साथ दुल्हन बनी मजदूर की बेटी को विदा किया।

विज्ञापन
Sick father dies in Delhi hospital on daughter wedding day
बेटी की शादी के दिन पिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी के हरौरा गांव के बीमार मजदूर महेंद्र कश्यप (60) ने दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार रात उस समय दम तोड़ दिया, जब उनकी बेटी आरती की गांव में शादी की रस्में पूरी कराई जा रहीं थीं। पिता की मौत की खबर गांव में आने से माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदारों ने सादगी के साथ दुल्हन बनी महेंद्र की बेटी को विदा किया।
विज्ञापन


बिलारी के हरौरा गांव निवासी मजदूर महेंद्र कश्यप ने अपनी बेटी आरती का रिश्ता संभल जिले के पर्यावली गांव निवासी छत्रपाल के बेटे इंद्रपाल के साथ तय किया था। महेंद्र को बड़ी हसरत थी कि वह बेटी को अपनी मौजूदगी में अच्छे माहौल में दुल्हन के रूप में विदा करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं ही सभी रिश्तेदारों को आरती की शादी के कार्ड बांटे थे। महेंद्र बुधवार को दिल्ली के बजीराबाद में रहने वाली अपनी साली रामा देवी के घर शादी की दावत देने गए थे। दिल्ली में उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार रात दूल्हे पक्ष के लोग बरात लेकर गांव हरौरा आए। आरती की शादी की रस्में पूरी कराई जा रही थीं, इसी दौरान खबर आई महेंद्र ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
 

यह खबर सुनकर दुल्हन बनी आरती पर न सिर्फ दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा, बल्कि पूरा परिवार दहाड़े मारकर रोने लगा। शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। शनिवार सुबह सादगी के साथ रिश्तेदारों ने आरती को विदा किया। हर कोई कह रहा था घर से बेटी और दुनिया से महेंद्र विदा हो गए।

 

बड़े बेटों से पहले की आरती की शादी
महेंद्र अपनी बड़ी बेटी गीता, अनीता और बबिता की शादी पहले ही कर चुके हैं। उनके दो बेटे रोहताश और अरुण हैं, जो आरती से बड़े हैं। महेंद्र ने बेटों की शादी करने की बजाए पहले अपनी मौजूदगी में बेटी को रुखस्त करने का फैसला किया था। सभी तैयारियां बेहद खुशी के साथ की थीं लेकिन बेटी की विदाई के समय महेंद्र के गुजर जाने से परिवार काफी आहत हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed