फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shwetabh kept on suffering, the attackers kept firing

तड़पते रहे श्वेताभ, हमलावर बरसाते रहे गोलियां

Thu, 16 Feb 2023 02:00 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 16 Feb 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
Shwetabh kept on suffering, the attackers kept firing
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। शहर के व्यस्तम मझोली चौराहे के पास नौ बजे हमलावरों ने दफ्तर से निकले सीए श्वेताभ तिवारी को गोली मार दी।   घटनास्थल के पास आठ बुलेट मिली हैं। जिससे साफ लग रहा है कि सीए को एक दो नहीं कई गोलियां मारी गई थीं, लेकिन सरेराह हुए इस हत्याकांड की भनक न तो पुलिस को लगी और न ही आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी हो पाई।
विज्ञापन

जबकि चौबीस घंटे इस क्षेत्र में पुलिस गश्त पर रहती है। इसके अलावा बैंक और सामने ही जवाहर मोटर्स शोरूम में गार्ड तैनात थे। बावजूद इसके पंद्रह मिनट तक सीए मौके पर ही तड़पते रहे।
विज्ञापन

  गार्ड नीरज बाहर आया तो उसने श्वेताभ को सड़क किनारे खून से लथपथ देखा। उनके साथी अखिल और गार्ड उन्हें कार से लेकर निजी अस्पातल ले गए, लेकिन तब उनकी सांसें थम चुकी थी। हैरान करने वाली बात है कि एक घंटे बाद पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी। करीब साढ़े दस बजे लैपर्ड के दो सिपाही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अफसरों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटा अजमेर में कर रहा पढ़ाई
श्वेताभ तिवारी मूलरूप से शहर के दीनदारपुरा मोहल्ला निवासी थे। वर्तमान में वह पत्नी शालिनी और बेटे कार्तिक और सार्थक के साथ एमडीए साईं गार्डन में रहते थे। कार्तिक और सार्थक जुड़वा भाई हैं। कार्तिक अजमेर में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। जबकि सार्थक मुरादाबाद में ही पढ़ाई कर रहा है।

आप जाइए, मैं खुद चला जाऊंगा काम निपटाकर
सीए श्वेताभ तिवारी ने गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर रखा था लेकिन शाम को ही वह अपने ड्राइवर को पहले घर भेज देते थे। चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शाम छह बजे उन्हें श्वेताभ तिवारी ने कहा था कि वह अपने घर चले जाएं और परिवार के साथ रहे। आज बहुत काम है। मुझे घर जाने में देर हो जाएगी। इसके बाद चालक घर चला गया।

तो क्या हमलावरों ने दो घंटे किया दफ्तर से बाहर निकले का इंतजार
मुरादाबाद। उनके साथ दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों और साथियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि श्वेताभ तिवारी अक्सर सात बजे दफ्तर से निकल जाते थे लेकिन बुधवार को वह नौ बजे तक दफ्तर में रुके रहे और फाइलें निपटाने में जुटे रहे। पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं हत्यारे सात बजे ही तो घटनास्थल के आस पास नहीं पहुंच गए थे।


पुलिस ने कवर किया क्राइम सीन, खंगाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
मुरादाबाद। पुलिस टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अफसरों ने क्राइम सीन कवर कर लिया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू की।
  पुलिस टीम ने बैंक, जवाहर मोटर्स शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
   इसके बाद टीम आस पड़ोस के होटल और अन्य भवनों में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला। एक शोरूम का डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed