{"_id":"61915e214223c97faf4636e4","slug":"showed-the-subject-of-good-packing-then-pressed-rice-worth-45-lakhs-moradabad-news-mbd4094513134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पैकिंग का सब्जबाग दिखाया, फिर 45 लाख का चावल दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पैकिंग का सब्जबाग दिखाया, फिर 45 लाख का चावल दबाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कुरुक्षेत्र निवासी एक एक्सपोर्ट कंपनी के मैनेजर से एक्सपोर्ट क्वालिटी के चावलों की बेहतर पैकिंग के नाम पर पहले काफी मात्रा में चावल मंगाया गया और फिर उसमें से 684 क्विंटल चावल दबा लिया। एक्सपोर्ट मैनेजर के पूछने पर मिल मालिक व उसके साथियों ने पहले टाल मटोल की फिर चावल मौके से गायब कर दिया। एक्सपोर्ट मैनेजर की तहरीर पर मूंढापांडे थाने में पुलिस ने मिल मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना मूंढापांडे में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीपली रोड कुरुक्षेत्र स्थित मै. साहिल इंटरनेशनल के एक्सपोर्ट मैनेजर सुरेश गाबा ने कहा है कि वह पिछले कई सालों से चावल एक्सपोर्ट का काम करते आ रहे है। इसी दौरान उनकी मुलाकात दलपतपुर में लीज पर राइस मिल लेकर काम करने वाले पुष्पेंद्र मुंजाल और नरेंद्र से हुई। दोनों मिल मालिकों ने उन्हें एक्सपोर्ट क्वालिटी के चावल की पैकिंग बहुत अच्छे प्रकार से कर देने का भरोसा दिलाते हुए उनसे संबंधित राईस मिल में एक्सपोर्ट क्वालिटी का 1883 क्विंटल चावल मंगा लिया। जिसमें से 1199 क्विंटल चावल पैक करके कंटेनर में लोड करवा कर एक्सपोर्ट के लिए लोनी पोर्ट भिजवा दिया। लेकिन बाकी करीब 40 लाख रुपये कीमत का 684 क्विंटल एक्सपोर्ट क्वालिटी का चावल और करीब पांच लाख रुपये कीमत का पैकिंग मैटेरियल अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर दबा कर बैठ गए। आरोप है कि फोन करने पर आरोपी टाल मटोल करते रहे।
इसी बीच चावल को आरोपियों ने आपस में मिलीभगत करके रामपुर के कैमरी में उठाकर रखवा दिया। एसएसपी के आदेश पर थाना मूंढ़ापांडे पुलिस ने मिल मालिक पुष्पेंद्र मुंजाल, नरेंद्र, महेश छाबड़ा, मैनेजर कमल और जावेद के विरुद्ध धोखाधड़ी, अमानत में खयानत तथा जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामलेेे की जांच शुरू कर दी है।