फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shift in BKU (Charuni) stance sparks a stir; officials get the protest called off at night.

Moradabad News: भाकियू चढ़ूनी के तेवर बदलने से मचा हड़कंप, अफसरों ने रात में खत्म कराया आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shift in BKU (Charuni) stance sparks a stir; officials get the protest called off at night.
ठाकुरद्वारा। भाकियू चढ़ूनी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह कांशीराम कॉलोनी के जर्जर आवासों की मरम्मत सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आजाद समाज पार्टी की टीम जाने के बाद किसान नेताओं ने मांगों पर कार्रवाई के लिए दोपहर तीन बजे तक का अल्टीमेटम दिया। घोषित समय सीमा में किसी अफसर के स्तर से वार्ता की पहल भी न होने पर भड़की यूनियन ने बेमियादी धरने का एलान कर मौके पर ही खाना बनवाना शुरू कर दिया। इसके बाद मचे हड़कंप के बीच रात नौ बजे सीओ आशीष प्रताप सिंह और तहसीलदार अमित कुमार मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर रात 10 बजे धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

बाद में सीओ ने बताया कि यूनियन की मांगों पर बुधवार को एसडीएम, बीडीओ की मौजूदगी में विस्तार से वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि इस आश्वासन पर भाकियू चढ़ूनी का धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। कांशीराम कॉलोनी के आवासों में रहने वाले लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ मलिक एडवोकेट ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी के आवासों को लेकर उनकी अधिशासी अधिकारी (ईओ) और एसडीएम से वार्ता हुई थी। वार्ता में ईओ ने बताया कि डीएम ने कॉलोनी की जांच के लिए चार विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनाई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाकियू ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बिजली निगम पर समस्याओं का समाधान न करने का आरोप लगाया है। साथ ही गांव बहादुरनगर के शिव मंदिर के रास्ते में मौजूद अवैध कब्जे हटाने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन में भाकियू चढ़ूनी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ज्योति चौहान, कुलदीप सिंह, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे। रात में सीओ और तहसीलदार की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान भाकियू चढ़ूनी की महिला नेता द्वारा लगाए गए आरोप के क्रम में नायब तहसीलदार के स्तर से खेद अभिव्यक्ति भी कराई गई।


फोटो 8, 9, 10
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed