फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shahnawaz took away my job... I will take away his life

Moradabad News: शाहनवाज ने मेरा काम छीना... मैं उसकी जिंदगी छीन लूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz took away my job... I will take away his life
मुरादाबाद। हत्यारोपी सारिक ने शाहनवाज उर्फ बबलू के घर आकर धमकी दी थी कि वह उसकी हत्या कर देगा। शाहनवाज के भाई फईम का कहना है कि सारिक ने कहा कि शाहनवाज ने उसका काम छीन लिया है। अब वह उसकी जिंदगी छीन लेगा। दिल्ली से लौटने का इंतजार कर रहा हूं। शहनवाज घर लौटा तो आरोपी उसे बहाने से बुलाकर ले गया और हत्या कर दी।फईम ने बताया कि सारिक ने उसके भाई से काम कराया था लेकिन मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा था। शाहनवाज को अपनी बेटियों के एडमिशन और घर का खर्च चलाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। सारिक दिल्ली में बीच में ही ठेका छोड़कर आ गया था। उसने यहां आकर बता दिया कि उसे नुकसान हो गया है जिस कारण वह अब मजदूरी के पैसे नहीं दे पाएगा। दिल्ली जाकर शाहनवाज ने बात की तो पता चला कि सारिक दुकानदार से पूरा पैसा लेकर चला गया है। दुकानदार ने कहा कि अब वह सारिक से काम नहीं कराएगा। अगर तुम्हें काम करना है तो कर लो। तुम्हारे काम का भुगतान किया जाएगा। शाहनवाज ने काम शुरू कर दिया और अपने परिवार को सूचना दे दी। इसकी भनक लगने पर कई बार सारिक शाहनवाज के घर पहुंचा और धमकी दी कि उसने मेरा काम छीन लिया है। वह दिल्ली से लौटकर आएगा तो जिंदा नहीं छोडूंगा। शुक्रवार की रात शाहनवाज घर आया तो इसकी जानकारी सारिक हो गई। वह बहाने से अपने साथ शराब की दुकान पर ले गया और साजिश के तहत हमला कर हत्या कर दी। बचाने आए जुनैद को उसने नहीं बख्शा। उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

----
शराब की दुकान बंद होने के बाद नहीं आने दिया घर
मुरादाबाद। पुलिस को आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दस बजे शराब की दुकान बंद हो गई थी। इसके बाद ही सारिक ने शाहनवाज और जुनैद को घर नहीं जाने दिया। उसने पहले ही शराब खरीदकर रख ली थी। बिजली गुल होने के बाद भी शराब की दुकान के बाहर ही तख्त पर बैठकर तीनों शराब पीने लगे। अंधेरा होने पर आरोपी ने पहले शाहनवाज और फिर जुनैद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

---
दूर तक फैला था खून, मौके पर तड़पते रहे दोनों
मुरादाबाद। हमलावर सारिक ने शराब की दुकान के बाहर दोनों पर चाकू से हमला किया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआत में लोगों को लगा कि शराब पीने वाले युवकों के बीच मारपीट हुई है। अंधेरा होने के कारण सही जानकारी नहीं हो पाई। करीब एक घंटे तक दोनों मौके पर ही पड़ रहे। इसके बाद लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो दूर तक खून ही खून फैला हुआ था। तब तक शाहनवाज की मौत हो चुकी थी। पुलिस और परिजन आए तो जुनैद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
दोहरे हत्याकांड के बाद मोबाइल बंद भाग गया आरोपी
मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस और एसओजी हत्यारोपी सारिक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जिससे पता चला कि आरोपी ने दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर ही मोबाइल बंद कर लिया और भाग गया था।
-------
शाहनवाज को बेटियों का कराना था एडमिशन
मुरादाबाद। गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहनवाज उर्फ बबलू की पत्नी की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। घर में दो बेटियां सुयेबा (10) और अस्का (8) है। शाहनवाज के भाई फईम ने बताया कि दोनों बेटियों का एडमिशन कराने के लिए शाहनवाज दिल्ली से आया था। सोमवार को स्कूल जाकर एडमिशन की बात करनी थी। दोनों बेटियों की मां की पहले ही मौत हो गई थी और पिता का साया भी सिर से उठ गया है। घर में मां सलमा और दो अविवाहित बहनें भी हैं। शाहनवाज के पिता सहजादे की मृत्यु हो चुकी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी शाहनवाज और फईम के ऊपर थी।

----
जुनैद का भी पत्नी से हो चुका था तलाक
मुरादाबाद। जुनैद के पिता अब्दुल कलाम की भी मौत हो चुकी है। उसके परिवार में मां मुस्तर जहां, भाई अबुजैद और बहन उमेरा है। जुनैद का दो साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका था। जुनैद की दो बेटियां हैं। तलाक के बाद जुनैद ही अपनी बेटियों को पाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed