फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven purchasing centers opened in Kanth for wheat procurement

Moradabad News: गेहूं खरीद के लिए कांठ में खोले गए सात क्रय केंद्र

Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Seven purchasing centers opened in Kanth for wheat procurement
कांठ। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कांठ तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए फिलहाल सात क्रय केंद्रों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

इन केंद्रों को फिलहाल बैनर लगाकर सोमवार से संचालित कर दिया गया है लेकिन अभी केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए बोरे नहीं पहुंचे हैं। इधर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी पकने लगी है, खेत सुनहरे रंग के दिखाई देने लगे हैं। कांठ तहसील क्षेत्र में इस बार उपमंडी समिति में खाद्य विभाग के चार और एक एफसीआई का एक गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं गांव कुचावली और फत्तेहपुर विश्नोई में पीसीएफ के एक-एक क्रय केंद्र को मंजूरी मिली है।
सोमवार से इन सभी जगहों पर बैनर लगाकर क्रय केंद्रों को संचालित कर दिया गया है लेकिन अभी किसी भी क्रय केंद्र पर बोरे नहीं पहुंचे हैं और पहले दिन कहीं पर गेहूं की खरीद नहीं हुई। सभी सातों क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। साथ ही केंद्रों पर इलेक्ट्रोनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि भी मौजूद हैं। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि किसानों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन

इसी के साथ धूप और गर्मी के मद्देनजर छायादार स्थान भी किसानों के लिए चिह्नित किया गया है। साथ की पीने के पानी आदि की व्यवस्था भी केंद्रों पर रहेगी। केंद्र प्रभारियों ने अपील की है कि जिन किसानों ने अपना गेहूं विक्रय करने के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह साइबर कैफे या सरकारी वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed