फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven lac cash theft from bullet show room

एसएसपी आवास के पास बुलेट शोरूम से सात लाख का कैश और दो मोबाइल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
seven lac cash theft from bullet show room
मुरादाबाद। एसएसपी आवास से 137 कदम दूर बुलेट के शोरूम से चोर सात लाख का कैश और दो मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। चोर शोरूम के बगल से जा रही सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। जबकि घटना के समय गार्ड शोरूम के मुख्य गेट पर तैनात था। बावजूद इसके सोमवार सुबह इस घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के कोठीवाल नगर निवासी अंकित मिगलानी का सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास में एसएसपी बंगले के पास बुलेट बाइक का शोरूम है। अंकित ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम बंद करवाने के बाद अपने घर चले गए थे। शोरूम पर 24 घंटे गार्ड तैनात रहा है। रविवार रात भी शोरूम के मुख्य गेट पर गार्ड तैनात था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सीढ़ियों से शोरूम में प्रवेश करने वाला दरवाजा टूटा पड़ा था। कर्मचारियों की सूचना पर अंकित शोरूम पर पहुंच गए और उन्होंने काउंटर चेक किया, जिससे सात लाख रुपये का कैश और दो मोबाइल गायब थे। जबकि सीसीटीवी कैमरों की तार भी कटा पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि शोरूम संचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही गार्ड से पूछताछ
जिस वक्त चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त मुख्य गेट पर गार्ड तैनात था। बावजूद इसके चोर शोरूम में पहुंच गए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग भी गए। जबकि गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी है। सिविल लाइंस पुलिस गार्ड से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई घटना
चोर ने शोरूम में पहुंचते ही करीब साढ़े दस बजे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। इसके बाद की फुटेज डीवीआर में मौजूद नहीं है। हालांकि इससे पहले चोर शोरूम में घुसता दिख रहा है। इसके अलावा शोरूम संचालक के मोबाइल पर एक कमरे की फुटेज दिखती है। ये कैमरा काउंटर के ऊपर लगा है। जिसमें चोर घटना को अंजाम देता दिख रहा है।
दो दिन बैंक बंद होने से जमा नहीं हुआ था कैश
शोरूम संचालक अंकित मिगलानी ने बताया कि शनिवार और रविवार बैंक में अवकाश होने की वजह से कैश जमा नहीं कर पाए थे। इससे माना जा रहा है कि चोरों को जानकारी थी कि कैश जमा नहीं हुआ है। अब पुलिस एंगल पर भी जांच आगे बढ़ा रही है कि किन-किन लोगों को कैश जमा न होने की जानकारी थी।
पहले भी अंकित मिगलानी के शोरूम में हुई थी आठ लाख की चोरी
बुलेट के शोरूम से पहले इसी जगह अंकित मिलगानी का सोनी कंपनी का शोरूम था। 18 दिसंबर 2016 को चोर शटर उठाकर ग्यारह हजार की नकदी, मोबाइल समेत आठ लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। उस वक्त करीब 55 मिनट चोर शोरूम में रोके थे। शटर उठाने के लिए चोरों ने चादर की आड़ ली थी।

शोरूम की ऊपरी मंजिल पर चल रहा है निर्माण
शोरूम संचालक ने बताया कि शोरूम की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां रोज मजदूर व मिस्त्री आते हैं। इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं चोर पहले ही ऊपरी मंजिल पर तो छिपकर नहीं बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed