फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Senior clerk suspended for taking bribe video went viral

रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के मामले में वरिष्ठ लिपिक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Senior clerk suspended for taking bribe video went viral
रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के मामले में वरिष्ठ लिपिक निलंबित
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग में पेंशन और ग्रेच्युटी भुगतान के लिए रिश्वत लेने की वीडियो हुआ था वायरल
रामपुुर। पेंशन और ग्रेच्यूटी भुगतान के बदले रिश्वत लेने के आरोप में पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। 27 अप्रैल को वायरल हुए वीडियो में आरोपी वरिष्ठ लिपिक को भुगतान के बदले रिश्वत लेते दिखाया गया। जिसपर अपर निदेशक मुरादाबाद ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर्मी को अमरोहा जिले से संबद्घ कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिलक क्षेत्र के पन्ना लाल पशु चिकित्सा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। उनकी पोस्टिंग रठौंडा के पशु अस्पताल में थी। 23 अक्तूबर 2021 को उनकी मौत हो गई। लिहाजा, उनके निधन के बाद उनके पुत्र उमेश चंद्र ने मुख्य पशु चिकित्साधीकारी से कार्यालय में आकर अपने पिता का फंड, ग्रेच्युटी और अपनी मां की पेंशन बनवाने की बात की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने उन्हें वरिष्ठ लिपिक राजू के पास भेज दिया। आरोप है कि वरिष्ठ लिपिक ने उनका काम कराने के लिए 90 हजार रुपये की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने दो बार में यह रकम दे दी। किंतु, इसके बाद भी उनका काम नहीं हो सका। आरोप था कि वह जब कुछ दिन पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से मिले, तो वहां आरोपी कर्मी भी था, जिसने अभद्रता की और बिना काम किए ही लौटा दिया। इसके बाद उमेश ने कर्मचारी की रुपये लेते हुए वीडियो वायरल कर दी थी। वीडियो जब मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तक पहुंचा, तो उन्होंने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई व जांच के लिए अपर निदेशक मुरादाबाद से संस्तुति कर दी थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया वरिष्ठ लिपिक राजू को अपर निदेशक मुरादाबाद ने निलंबित कर दिया है और उसे अमरोहा जिले से संबद्घ कर दिया है। प्रकरण की विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed