फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Security and respect for all, appeasement of no one: Yogi

सुरक्षा-सम्मान सबको, तुष्टीकरण किसी का नहीं : योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Security and respect for all, appeasement of no one: Yogi
मुरादाबाद। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि सुरक्षा और सम्मान सबको मिलेगा। लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं होगा। कोई भेदभाव नहीं होगा। देश सुरक्षित होगा तो प्रदेश सुरक्षित होगा और हम भी सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन


आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में सीएम ने कहा कि दो साल के अंदर दोबारा नाैजवानों को नाैकरी देने जा रहे हैं। अभी यूपी अर्थव्यवस्था के मामले में देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। अगले कुछ सालों में यूपी देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रति व्यक्ति की आय चाैगुनी हो जाएगी। हर नाैजवानों को काम मिलेगा। हर खेत को पानी मिलेगा। हर बेटी सुरक्षित होगी। आपके सपनों को पंख लगाने का काम किया जाएगा। एक समय था सपा और कांग्रेस प्रदेश में दंगा कराते थे। अराजकता फैलाते थे। वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मान सबको देंगे। सुरक्षा सबको देंगे, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। कोई भेदभाव नहीं होगा। अब उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। अब सुरक्षा भी है सम्मान भी। हर कार्य देश के नाम होना चाहिए। देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हमारा देश सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं। तभी सपनों को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed