फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Secret of murder of retired bank manager will be revealed through mobile

Moradabad News: मोबाइल से खुलेगा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की हत्या का राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Secret of murder of retired bank manager will be revealed through mobile
मुरादाबाद। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह की हत्या का रोज उनके ही मोबाइल में छिपा है। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है, जिससे साफ हो जाएगा कि वह किसके कॉल करने पर घर से तेजी से निकले थे। पुलिस और एसओजी ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मानसरोवर कॉलोनी के कृष्णा नगर निवासी वीर सिंह शुक्रवार शाम घर में बैठे थे। उनकी पत्नी खाना बना रही थीं। रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की और बातचीत की। इसके तुरंत बाद उन्होंने बाइक घर से निकाली और बिना हेलमेट के ही चले गए। वह अक्सर हेलमेट लगाकर ही घर से निकलते थे, शुक्रवार रात फोन आने के बाद वे इतनी जल्दी में थे कि हेलमेट भी नहीं लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने पत्नी से कहा कि जल्द ही वापस आ रहा हूं। रात नौ बजे तक वीर सिंह घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसकी जानकारी मिलने पर बेटा और वीर सिंह के छोटे भाई हिंदू कॉलेज केप्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र सिंह भी घर पहुंच गए। परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन मझोला थाने पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। देर रात करीब परिजनों को जानकारी मिली कि मैनाठेर क्षेत्र में एक शव पड़ा है। शव के पास ही एक मोबाइल क्षतिग्रस्त मिला। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान वीर सिंह के रूप में की।
जानकारी मिलने पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मानसरोवर कॉलोनी में वीर सिंह के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि वीर सिंह किसी का फोन आने पर घर से निकले थे। एसपी देहात से बताया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिससे पता चल पाएगा कि वह किसके कॉल पर वह गए थे।
-----------

ब्याज पर कई लोगों को दिए थे पैसे
एसपी देहात ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने कई लोगों को ब्याज पर रकम बांट रखी थी। अब यह भी जानकारी जुटाई जा रही कि किन-किन लोगों को रकम बांटी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्याकांड में कोई ऐसा व्यक्ति तो शामिल नहीं है, जिसने उनसे रकम ले रखी हो।
------------

पुलिस ने अस्पताल की खंगाली फुटेज, आठ बजे जाते दिखे
पुलिस टीम ने मानसरोवर कॉलोनी में कई भवनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आठ बजे मानसरावेर कॉलोनी में एक अस्पताल के सामने से वीर सिंह गुजरते दिखे हैं। वह बाइक पर बिना हेलमेट के अकेले ही सवार हैं। यहां से वह दिल्ली रोड की ओर तेजी से बाइक से जाते दिखे।

----------

दूसरी जगह से शव लाकर फेंके जाने की आंशका
पुलिस को आशंका है कि वीर सिंह की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। यहां लाकर उनका शव फेंका गया है। वीर सिंह के दोनों हाथों पर रस्सी से बांधे जाने के निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि उनके हाथों को बांधा गया है, लेकिन मौके पर कोई रस्सी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed