फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Season's highest temperature of 43.6 degrees again on the second day

Moradabad News: दूसरे दिन फिर सीजन का सबसे अधिक 43.6 डिग्री तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Season's highest temperature of 43.6 degrees again on the second day
मुरादाबाद। मई माह के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बुधवार को दूसरे दिन अधिकतम तापमान सीजन में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू शाम आठ बजे के बाद तक कहर बरपा रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक जून को मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।
विज्ञापन

तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान था, लेकिन बुधवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई। अब बुधवार को दर्ज किया गया तापमान सीजन का सबसे अधिक तापमान हो गया है। सूरज निकलने के कुछ समय बाद से ही उसकी तपिश बेहाल करने लगती है। सूती कपड़े पहनने के बावजूद धूप में निकलते ही शरीर झुलसता हुआ महसूस होता है। धूप का यह असर शाम पांच बजे के बाद भी रहता है। बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 48 फीसदी थी, जो शाम को सिर्फ 29 फीसदी रह गई। बुधवार को भी हवाओं का रुख बदलता रहा। सुबह हवा पूरब से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर और शाम को दक्षिण से उत्तर दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।
विज्ञापन


आएगी नमी भरी हवा
31 मई की शाम तक मौसम ऐसा ही गर्म रहेगा। घंटा-दो घंटा के लिए यदि पहाड़ों से ठंडी हवा आती है तो राहत मिलेगी। इसके बाद फिर गर्म हो जाएगा। कुछ पश्चिमी जनपदों में बुधवार को ही मौसम बदल गया है और बूंदाबांदी व बादल छाए हुए हैं। मुरादाबाद को एक जून तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। कहीं बादल छा सकते हैं तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed