{"_id":"66d3b789ac7b8455c10b80aa","slug":"sdms-steno-caught-taking-bribe-of-rs-50-thousand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-469926-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीएम के स्टेनो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीएम के स्टेनो को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। बरेली से आई विजिलेंस की टीम ने शनिवार को एसडीएम ठाकुरद्वारा के स्टेनो सचिन शर्मा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। स्टेनो ने कृषि भूमि को गैर कृषि में बदलने की एवज में रिश्वत मांगी थी। स्टेनो को पकड़कर टीम भगतपुर थाने पहुंची, वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद उसे लेकर बरेली चली गई।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के करनपुर निवासी किसान सुखवीर सिंह से स्टेनो सचिन शर्मा ने कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि घोषित कराने के काम के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। किसान ने इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस बरेली से की थी। विजिलेंस की टीम ने ठाकुरद्वारा आकर गोपनीय तरीके से जांच की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम शनिवार को किसान को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। पहले किसान को अंदर भेजा गया। जैसे ही स्टेनो ने किसान से 50 हजार रुपसे लेकर गिनने शुरू किए, तभी टीम ने उसे दबोच लिया।
इसके बाद टीम वहां एक मिनट भी नहीं रुकी और तुरंत अपनी गाड़ी से सचिन शर्मा को लेकर रवाना हो गई। हंगामे की आशंका को देखते हुए टीम ठाकुरद्वारा कोतवाली की जगह भगतपुर थाने पहुंची और कानूनी कार्रवाई पूरी की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बरेली विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की है। स्टेनो को लेकर टीम बरेली लौट गई।