फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Scrutiny of applications for PM Housing Scheme begins

Moradabad News: पीएम आवास योजना के आवेदनों की जांच शुरू

Sun, 01 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of applications for PM Housing Scheme begins
बिलारी। शासन के निर्देशों के पालन में राजस्व प्रशासन ने पीएम आवास योजना के आवेदनों की पात्रता की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह एसडीएम विनय कुमार सिंह ने स्वयं कई आवेदकों के घर पर जाकर जांच की। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर अनेक अपात्र द्वारा भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की कलई खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन

बीते कई वर्षों में बिलारी नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ डूडा मुरादाबाद के कर्मचारियों की मिलीभगत से अपात्र भी लेने में कामयाब रहे। आवास योजना का लाभ अपात्राें को मिलने और अनेक पात्र के वंचित रहने की शिकायतें नगर के सामाजिक संगठनों द्वारा डीएम और एसडीएम से भी की गईं थीं। ऐसी शिकायतों की जांच की मात्र औपचारिकता पूरी की गई। नगरपालिका कार्यालय सूत्रों के अनुसार जिला नगरीय विकास अभिकरण मुरादाबाद की ओर से बिलारी नगर से आवास योजना का लाभ लेने के लिए किए गए लगभग तीन हजार आवेदन जांच हेतु तहसील कार्यालय को भेजे गए हैं। इन आवेदनों की जांच फिलहाल नगर लेखपाल के स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन के अधिकारियों को की गई गोपनीय शिकायत में नगर लेखपाल पर आवेदनों की जांच में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया गया। शनिवार को स्वयं एसडीएम बिलारी अपने साथ नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व स्टाफ को लेकर लेखपाल द्वारा भेजी गई कुछ आवेदनों की जांच की क्रॉस चेकिंग करने कई मोहल्लों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि यह गोपनीय प्रशासनिक जांच प्रक्रिया है जिसका अभी कोई खुलासा नहीं किया जाएगा। उधर सूत्रों से पता चला है कि पहले दिन ही जांच में एसडीएम को कई आवेदनों में खामियां मिल गई हैं। कई आवेदक इस आवास योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की श्रेणी में नहीं पाए गए हैं। अब देखना है यह है कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट में क्या सच्चाई सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed