फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   school bus fitnes

बिना फिटनेस स्कूल वाहनों का निरस्त होगा पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
school bus fitnes
school bus fitnes
मुरादाबाद। स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की खैर नहीं है। प्रशासन ने बिना फिटनेस बसों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। आरटीओ ने स्कूलों में संचालित 45 बसों के स्वामियों को बसों का फिटनेस कराने के नोटिस जारी किए हैं। वाहन स्वामियों के नाम एवं पते सही नहीं मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से स्कूलों से जांच कराए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उप्र मोटर यान अधिनियम 26वें संशोधन में स्कूल बसों के लिए सुरक्षा मानकों का निर्धारण किया है। इसमें स्कूलों की जवाबदेही तय की गई। स्कूल बसों की उम्र 15 साल से कम कर 10 साल करने के साथ, सीसी कैमरे लगाने, बसों में अध्यापिकाओं की तैनाती जैसे मानक बनाए हैं। स्कूल प्रबंधन ने इसके विरोध में पिछले दिनों दो दिनों तक स्कूल वाहनों का संचालन बंद रखा। इससे अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। शिक्षा विभाग, प्रशासन एवं पुलिस ने स्कूल बसों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आरटीओ ने 45 स्कूल बसों को चिह्नित कर फिटनेस कराने के नोटिस भेजे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के मुताबिक वाहन स्वामियों को भेजे नोटिस डाक द्वारा वापस आ गए हैं। डाक विभाग को वाहन स्वामियों के पते एवं नाम नहीं मिले हैं। आरटीओ ने वाहन स्वामियों को चिह्नित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से मदद मांगी है। दोनों ही विभागों को संबंधित स्कूलों की सूची भी सौंपी गई है, जिनमें बसों का संचालन होता है। आरटीओ ने कहा कि सुरक्षा मानकों और बिना फिटनेस वाहनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed