फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sardar Patel honored on National Unity Day

Moradabad News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया गया नमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel honored on National Unity Day
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में शनिवार को लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया गया। कचहरी परिसर में ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की एकता व अखंडता के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान मिष्टान्न वितरण भी किया गया। अध्यक्ष आविद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल और अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे। सिविल बार एसोसिएशन ने भी सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। अध्यक्ष राम अवतार शर्मा और महासचिव मोहम्मद आकिब सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया। कोतवाली में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। कोतवाल सुनील शर्मा ने पुलिस कर्मियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता की सुरक्षा की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed