{"_id":"6a2091e9a0e30c074c0cdedf","slug":"sanitation-supervisor-suspended-for-having-relative-perform-his-duties-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-917285-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपनी जगह रिश्तेदार से करा रहा था काम, सफाई नायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपनी जगह रिश्तेदार से करा रहा था काम, सफाई नायक निलंबित
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम के जोन-6 में सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आने के बाद सफाई नायक मुन्नालाल को नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि जिन वार्डों में पर्याप्त सफाई कर्मचारी तैनात दिखाए गए हैं, वहां मौके पर काफी कम कर्मचारी काम करते मिले।
कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुन्नालाल की जगह उनका एक रिश्तेदार वार्ड-15 में सफाई नायक का काम देख रहा था, जबकि इसकी कोई अनुमति नहीं थी। आरोप है कि निरीक्षण के समय अधिकारियों ने मुन्नालाल को मौके पर बुलाने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने वाहन चालक से अभद्र भाषा में बात की ।
नगर आयुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला ड्यूटी में लापरवाही, कर्मचारियों की निगरानी में कमी और सरकारी नियमों के उल्लंघन का है। इसलिए मुन्नालाल को निलंबित कर दिया गया है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।