फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sample taken from woman's neck, death after three hours

महिला की गर्दन से लिया सैंपल, तीन घंटे बाद मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sample taken from woman's neck, death after three hours
मुरादाबाद। गजरौला से जांच कराने मुरादाबाद आई महिला की गर्दन की गांठ से सैंपल लिए
विज्ञापन

जाने के करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर जांच के नाम पर गलत
इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। देर रात कोतवाली में डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं डॉक्टर ने आरोप को निराधार बताया।
अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र के मायापुरी निवासी आकाश वर्मा शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शिवानी के गले में कुछ दिक्कत थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच के लिए लिखा था। सोमवार दोपहर करीब
डेढ़ बजे वह शिवानी को लेकर मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र में जीत एंड पाल एक्सरे सेंटर पर पहुंचा। आकाश ने बताया कि उसने फीस जमा कर दी। इसके बाद डॉक्टर ने जांच के लिए खून का सैंपल लिया। आरोप है कि बिना सूचित किए पत्नी के गले में इंजेक्शन लगाकर सैंपल लिया। इसके बाद शिवानी की हालत बिगड़ गई। गर्दन सूज गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे लेकर दूसरे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजन दोबारा से एक्सरे सेंटर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सुधीर मिड्ढा ने जांच के नाम पर गलत इंजेक्शन लगाया। इससे शिवानी की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात कोतवाली में डा. सुधीर मिड्ढा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे महिला गजरौला से आई थी। उसके गले में गांठ थी। 15 से 20 सेकेंड
की प्रक्रिया में महिला की गांठ से सैंपल ले लिया गया। इसके परिजन महिला को अल्ट्रासाउंड
कराने ले गए। थोड़ी देर बाद परिजन आए और महिला को घबराहट होने की शिकायत करने लगे।
महिला को देखने के बाद उसे दूसरे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। शाम साढ़े चार बजे के
करीब परिजन महिला का शव लेकर सेंटर पर आए। महिला को कोई इंजेक्शन लगाया गया था।
जांच केलिए गांठ मेे पानी से निकाला था। - डॉ. सुधीर मिड्ढा, जीत एंड पॉल एक्सरे
- महिला के पति आकाश की तहरीर पर डा. सुधीर मिड्ढा के खिलाफ आईपीएसी की 304 ए (लापरवाही से मौत) में केस दर्ज किया गया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक अग्रहरि, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed