फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal riot bricks that were used in attack will now be used to build a police post

संभल बवाल: जिन ईंटों से पुलिस पर हुआ था हमला, उनका इस्तेमाल अब पुलिस चौकी निर्माण में होगा; यहां हो रहा काम

Wed, 05 Mar 2025 11:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Mar 2025 11:28 PM IST
सार

पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद ईंटों और रोड़ों को जब्त करा लिया था। उन ईंटों और रोड़ों का इस्तेमाल पुलिस चौकी के निर्माण में किया जाएगा। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को यह सर्वे चल रहा था। इसी दौरान बवाल हुआ था।

विज्ञापन
Sambhal riot bricks that were used in attack will now be used to build a police post
संभल बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस पर फायरिंग के साथ पत्थरबाजी की गई थी। इसमें 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। पत्थरबाजी जिन ईंटों के ढेर से की गई थी उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा नगर पालिका से जब्त कराया गया था। इन ईंटों और रोड़ों को अब पुलिस चौकी के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार को दीपा सराय और हिंदूपुरा खेड़ा में बन रही पुलिस चौकियों पर नगर पालिका द्वारा ईंटों और रोड़ों से भरी ट्रॉली उतारी गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पहले पत्थरबाजी की थी। यह पत्थरबाजी साजिश से की थी। पहले ही ईंटों के ढेर उन इलाके में लगाए गए थे जहां पुलिस पर हमला करना था। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद ईंटों और रोड़ों को जब्त करा लिया था। उन ईंटों और रोड़ों का इस्तेमाल पुलिस चौकी के निर्माण में किया जाएगा। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को यह सर्वे चल रहा था। इसी दौरान बवाल हुआ था। पांच लोगों की जान भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा सराय के पुलिस चेकपोस्ट में मुल्ला अरशद ने पुलिसकर्मियों पर छोड़ दिया था सांप
दीपा सराय में जिस स्थान पर पुलिस चौकी के भवन का निर्माण शुरू हुआ है। यहां पुलिस चेकपोस्ट भी बना है। करीब एक वर्ष पहले रात के समय दीपा सराय निवासी हिस्ट्रीशीटर मुल्ला अरशद ने पुलिसकर्मियों पर सांप छोड़ दिया था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इसके बाद मुल्ला अरशद भाग गया था। बाद में पुलिस ने नशीली सामग्री के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इसकी जानकारी सामने आई है कि हिस्ट्रीशीटर ने पुलिसकर्मियों पर सांप छोड़ दिया था। उस इलाके में पेशेवर अपराधी रहते हैं। इसलिए सुरक्षा को बढ़ाने के लिहाज से पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed