फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Cold Storage Building Collapse 8 People Died Ndrf and Sdrf Search and Rescue Operation News in Hindi

Sambhal News: चंदौसी में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी, 14 लोगों की मौत, डीएचओ निलंबित; राहत कार्य जारी

Sat, 18 Mar 2023 03:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Mar 2023 03:46 AM IST
सार

Sambhal Cold Storage Building Collapse News: उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी के इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोर के एक हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई। अभी तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 14 लोगों की मौत हुई है। अभी भी कुछ लोग लापता हैं। बचाव अभियान अभी भी लगातार चल रहा है।

विज्ञापन
Sambhal Cold Storage Building Collapse 8 People Died Ndrf and Sdrf Search and Rescue Operation News in Hindi
Cold Storage Roof Collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी में एआर कोल्ड स्टोर के एक हिस्से की छत गिरने से मलबे में दबे 22 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। जिसमें से 14 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 मजदूरों का उपचार चला रहा है। 24 घंटे बाद भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। वहीं, इस मामले में में डीएचओ को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो और शव निकाले गए। इनमें मृतकों की पहचान चंदौसी के एतोल निवासी सतीश और शिवपाल के रूप में हुई है। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। दो अन्य मृतक गांव बझेड़ा निवासी सोमपाल सिंह पुत्र ब्रह्मचारी सिंह, निवासी गांव एतोल निवासी भूरे पुत्र भगवान सिंह हैं। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बचाव टीम ने एक मजदूर का शव निकाला है। जिसकी पहचान अतोरा निवासी प्रदीप (40) के रूप में हुई है। आशंका है कि कई और मजदूर दबे हो सकते हैं। टीम चैंबर के मलबे के अलावा बेसमेंट में तलाशी अभियान चला रही है। बेसमेंट में मजदूर क्यों गए थे। इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बेसमेंट में दबे होने की सूचना नहीं थी। टीम ने बचाव कार्य के दौरान एक मजदूर के शव को बेसमेंट से निकाला है। आशंका है कि इसने और भी मजदूर हो सकते हैं। टीम लगी है और बचाव राहत कार्य जारी है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है है कि इस बेसमेंट में 7-8 लोग दबे होने की बात कुछ लोगों ने कही थी लेकिन बेसमेंट के ऊपर ज्यादा मलबा पड़ा होने के कारण मदद मिलने में देरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों टन मलबे में दबे मजदूरों की जिंदगियों के लिए आस लगाए बैठे परिवार
चैंबर का हजारों टन मलबा मजदूरों की जिंदगी की डोर को लगातार तोड़ रहा है। बेबस परिवार मजदूरों की जिंदगी की आस लगाए बैठे हैं। करीब 27 घंटों से बचाव कार्य जारी है लेकिन जो इंतजाम हैं वो नाकाफी हैं। जो मजदूर दबे हैं उनके परिवारों को आस है कि उनके अपने मौत को मात देकर जिंदगी के साथ लौटेंगे। बचाव कार्य में लगी टीमें और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का भी यही दिलासा पीड़ित परिवारों को सुनाई पड़ रहा है। कोई वक्त को कोस रहा है तो कोई व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। बेसमेंट में मिले चंदौसी के गांव अतोरा निवासी प्रदीप की शिनाख्त उनके चचेरे भाई उदयवीर ने की। उदयवीर ने बताया कि उनके भाई बेसमेंट मिले हैं।

रात को जेसीबी से तोड़ा क्षतिग्रस्त लिंटर 
बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक आलू भंडारित स्थान से मलबा नहीं हटाया जा सका था। उसके ऊपर क्षतिग्रस्त लिंटर का दबाव था। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर से क्षतिग्रस्त लिंटर को तुड़वाया और उसको अलग हटवाया। इसके बाद मलबा हटाने का काम अभी तक जारी है। 

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंचीं और उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से एलान किया कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

शीतगृह संचालकों की तलाश जारी
हादसे के बाद ही मृतक रोहताश के पिता भूरे की तहरीर पर शीत गृह संचालक अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया था। हादसे के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है।

रात दो बजे के बाद कोल्ड स्टोर से परिजनों को खदेड़ा

हादसे के बाद से ही मौके पर परिजन व आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। देर रात तक भीड़ वहां रात एक बजे के बाद परिजनों ने गेट पर हंगामा किया, तो पुलिस ने उनको वहां से जबरन हटा दिया। 2:00 बजे के बाद सड़क के दूसरी किनारे व आस-पास में परिजनों घूमते रहे। 

सुबह होते ही फिर से जुट गई भीड़

हादसे के बाद रात में आसपास के गांव के लोग वापस चले गए थे शुक्रवार की सुबह होते ही फिर से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कोल्ड स्टोर परिसर के गेट पर तैनात है कोल्ड स्टोर के दोनों ओर लगभग 100 मीटर दूर पुलिस ने भीड़ को रोक रखा है। आसपास किसी को जाने नहीं दे रही।

ग्रामीणों की डीएम से हुई नोकझोंक बचाव में पल्लेदारों को लगाने को कहा

शुक्रवार की सुबह मौके पर भीड़ जमा हुई तो लोगों ने प्रशासन पर बचाव कार्य में देरी करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की डीएम से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मलबा हटाने में देरी कर रहा है। स्टोर में काम करने वाले पल्लेदार इसके एक्सपर्ट हैं। उन्हें मौका दें, तो वे जल्द ही मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल सकते हैं।

मृतक और घायलों के नाम

गांव एतोल निवासी रोहताश उर्फ टीटी (28), बर्रई गांव के राकेश (30) और इश्तियाक (30) निवासी मई की मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। महेश (30), सूरज (30), किशोरी (26), भूरे (26) निवासी एतोल, राममोहन (32), प्रेम (27) निवासी कैथल, मनोज (28) निवासी बर्रई, रूप सिंह (35), अरुण (30) निवासी रामनगर, राजेंद्र (30) निवासी बर्रई घायल हैं। गंभीर घायलों को मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया है।

गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़
मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शीतगृह संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने संचालक के केबिन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने की कोशिश पर लोगों की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। अधिकारियों ने राहत कार्य को प्राथमिकता बताते हुए लोगों को शांत किया।

संचालकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि शीतगृह संचालक चंदौसी के सुंदर मोहल्ला निवासी अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (304) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक रोहताश के पिता भूरे की तहरीर पर की है। प्रकरण की जांच जारी है। 

सीएम-पीएम से परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख
एम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में भर्ती चार मजदूरों से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार आर्थिक मदद की घोषणा की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा की है। इसके अलावा जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की मदद भी दी जाएगी।

मजदूरों की हड्डियां हुई चकनाचूर  
मुरादाबाद। शीतगृह के मलबे में दबने वाले मजदूरों के शरीर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में मजदूरों के सिर, पसलियां, पैर और हाथों की हड्डियां टूटी मिलीं हैं जबकि दम घुटने से मजदूरों की सांसें थमीं थीं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे तक दस मजूदरों के शवों का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में किया गया। दो डॉक्टरों की टीम दोपहर बारह बजे ही अलर्ट कर दी गई थी। इस दौरान डिजिटल वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed