{"_id":"6ac2c08ea20ce60fc000b9c1","slug":"samarths-inability-results-awaited-for-11-courses-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-1008377-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समर्थ की असमर्थता...11 पाठ्यक्रमों में परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समर्थ की असमर्थता...11 पाठ्यक्रमों में परिणाम का इंतजार
विज्ञापन
क्रासर...- तीन से चार महीने बाद भी परिणाम न मिलने से विद्यार्थी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। समर्थ पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के वार्षिक और दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पा रहे हैं। परीक्षाओं के तीन से चार माह बाद भी 11 पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी परिणाम के लिए भटक रहे हैं। विवि अधिकारियों का कहना है कि समर्थ पोर्टल की टीम से वार्ता में जल्द परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों के विद्यार्थियों की दूसरे सेमेस्टर व वार्षिक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं मई और जून माह में करवाई गई थीं। इसमें स्नातक, परास्नातक स्तर के बीएड, एमएड, बीएससी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी आदि करीब 11 ऐसे पाठ्यक्रम हैं, जिनके विद्यार्थी तीन से चार माह बाद भी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जुलाई माह में पूरा हो चुका है। परिणाम न आने पर विद्यार्थी कॉलेजों और विश्वविद्यालय तक के चक्कर लगा चुके हैं। इसकी वजह से ज्यादातर पाठ्यक्रम में कक्षाओं का संचालन भी शुरू नहीं हो सका है। इसमें विधि संकाय और बीएड पाठ्यक्रम प्रमुख हैं।
परिणाम आने के बाद भी समस्याएं बरकरार जिन विद्यार्थियों के पिछले माह परिणाम आए हैं, उनकी परिणाम न खुलने और अंकतालिकाओं में गलतियों की समस्याएं हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रतिदिन दस से 15 शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा रहे हैं। यहां तक कि ठाकुरद्वारा के एक कॉलेज में बीएससी की पांच छात्राओं के दूसरे सेमेस्टर में जूलॉजी की जगह पर फिजिक्स विषय कर दिया गया था। छात्राओं ने भी उसी के अनुरूप परीक्षाएं दे दीं। इसमें से चार का परिणाम भी आ गया और जब एक छात्रा का परिणाम नहीं खुला तो उसने विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। विवि अधिकारियों ने परिणाम जारी करवाने में छात्रा की मदद की। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल के अलावा कॉलेज की ओर से भी सत्यापन के समय ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए यह परेशानी हुई है।
विज्ञापन
वर्जन...
हमारे यहां से सभी पाठ्यक्रमों के अंक समर्थ टीम को भेज दिए गए हैं। लगातार समर्थ टीम से वार्ता भी की जा रही है। उन्होंने जल्द परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया है। संजीव सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय