{"_id":"6a9b2d8ad35a0af6cc095c94","slug":"samajwadi-party-has-been-a-well-wisher-of-teachers-in-unaided-institutions-yadav-kanth-news-c-307-1-smbd1005-107431-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों की हितैषी रही है समाजवादी पार्टी : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों की हितैषी रही है समाजवादी पार्टी : यादव
Sat, 05 Sep 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। शिक्षक एमएलसी के चुनाव को लेकर डोमघर में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान के आवास पर आयोजित संवाद बैठक में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल विहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से वित्तविहीन शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में रही है।
वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनती है तो वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा और कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर पर चुनाव जिताने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी चुनाव में जुटने पर बल दिया।
संवाद बैठक में पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने नेता प्रतिपक्ष लाल विहारी यादव को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पूरी ताकत से चुनाव लड़ाकर सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर को हर हाल में चुनाव जिताएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों और कॉलेजों को हमेशा समाजवादी पार्टी ने ही सहारा दिया है, हमारा पूरा जिला प्रत्याशी एमएलसी दानिश अख्तर के साथ है। बैठक में दानिश अख्तर, हाजी उवैश, नाजिम उस्मानी आदि विचार व्यक्त किए। संचालन नाजिम उस्मानी ने किया।