{"_id":"6471ada96a3fd91cef0a5763","slug":"samajwadi-party-delegation-meet-commissioner-to-protest-against-exploitation-of-azam-khan-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आजम खां के साथ हो रहे शोषण के विरोध में आज डीएम से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल, अखिलेश यादव का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजम खां के साथ हो रहे शोषण के विरोध में आज डीएम से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल, अखिलेश यादव का फैसला
Sat, 27 May 2023 01:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 27 May 2023 01:26 PM IST
सार
अखिलेश के आदेश पर शनिवार को सपा का एक सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद एसटी हसन, राज्य सभा सदस्य जावेद अली समेत कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भड़काऊ भाषण में सपा नेता आजम खां के बरी होने के बाद सपा पदाधिकारी हरकत में आ गए हैं। एक ओर जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सपा पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है।
आजम खां के बरी होने पर उन्होंने उनकी विधानसभा सदस्यता बहाल करने की मांग की थी। साथ ही जिस अधिकारी के दबाव में मुकदमा दर्ज कराया गया था उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
उधर, अखिलेश के आदेश पर शनिवार को सपा का एक सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद एसटी हसन, राज्य सभा सदस्य जावेद अली, विधायक महबूब अली, इकबाल महमूद और पिंकी यादव अन्य सपा नेता मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।