{"_id":"68c5daaaf6bd05b5a90d44b5","slug":"saloni-got-first-place-in-essay-and-aayushi-in-poetry-recitation-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-729924-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: निबंध में सलोनी व काव्यपाठ में आयुषी का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: निबंध में सलोनी व काव्यपाठ में आयुषी का पहला स्थान
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता व कविता पाठ में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निबंध में सलोनी का पहला, वंशिका गुप्ता का दूसरा, महक का तीसरा स्थान रहा। दूसरे खंड में छात्राओं ने प्रसिद्ध कवियों की कविताओं व स्वरचित काव्यपाठ प्रस्तुत किया। इसमें आयुषी बहुखंडी का पहला, उषा, रुचि गौतम का दूसरा और काशी का तीसरा स्थान रहा है। इसके साथ ही छात्राओं ने जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं का पाठ किया। भूमि दिवाकर और खुशी दयाल व पलक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीमा रानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. कंचन सिंह व संचालन डॉ. छाया रानी व स्नेहा कुमारी ने किया। इस मौके पर प्रो. अर्चना राठौर, प्रो. मनी बंसल, डॉ. अंजलि उपाध्याय, डॉ. सुषमा, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. अभिलाषा वाजपेई, डॉ. निशा यादव, डॉ. नेमिका आदि मौजूद रहे।