फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Safety net of wires falls due to a fault; several people, including a constable, have a narrow escape.

Moradabad News: फाल्ट से गिरा तारों का सुरक्षा जाल, सिपाही समेत कई लोग बाल-बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Safety net of wires falls due to a fault; several people, including a constable, have a narrow escape.
अगवानपुर। पुलिस चौकी के पास बुधवार को ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद तारों के नीचे लगा सुरक्षा जाल टूटकर लटक गया। इससे एक सिपाही और आसपास के लोग बाल-बाल बचे। पुलिस चौकी के पास तारों में फाल्ट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पशुओं से लेकर इंसान तक यहां करंट की चपेट में आ चुके है। वर्षों से करीब 30 परिवारों के लिए सिर दर्द बनी हाईटेंशन लाइन की शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन


यह लाइन घरों की छतों के चार से पांच फिट छत से ऊपर से गुजर रही है। लाइन में दौड़ रहा करंट लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। सराय फारुख मोहल्ले से सराय खजूर तक गांव समनपुर की ओर यह लाइन जा रही है। इस लाइन के नीचे करीब 30 मकान है। ज्यादातर घरों की छत से लाइन होकर गुजर रहीं है। बिजली निगम के लोगों ने सावधानी के लिहाज से तारों के नीचे सुरक्षा कब्ज लगाया था। बुधवार को पुलिस चौकी अगवानपुर पर ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ फाल्ट हो गया। जिससे सुरक्षा के लिए लगे लगा जाल टूटकर नीचे गिर गए। धमाके की आवाज से पुलिस चौकी में भगदड़ मच गई। जबकि आसपास के मकानों के लोग भी मकानों से बाहर निकल आये। इसके बाद बिजलीघर में फोन कर सूचना दी। बिजली निगम के कर्मी फाल्ट में ट्रांसफार्मर के टूटे तारों को तो ठीक कर गए। जबकि सुरक्षा जाल को उसी हालत में छोड़ गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोग इकबाल, हसरत अली, अकरम, राजा, मोंटी, रोहन, अशोक आदि का कहना है कि तारों की वजह से मकान की छत पर नहीं जा सकते। दो मंजिला मकान नहीं बना सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed