फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rural MLAs could not spend even 50 percent of their MLA funds.

Moradabad News: देहात विधायक 50 प्रतिशत भी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rural MLAs could not spend even 50 percent of their MLA funds.
मुरादाबाद। देहात के सपा विधायक नासिर कुरैशी अभी तक पांच करोड़ की विधायक निधि से 50 प्रतिशत तक भी खर्च नहीं कर पाए हैं। इस मामले में देहात विधायक का कहना है कि 90 प्रतिशत प्रस्ताव भेज चुके हैं। जिले में सबसे अधिक 4.78 करोड़ रुपये सपा ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान ने खर्च किए हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक कार्यालय के अनुसार देहात विधायक नासिर कुरैशी ने 207 कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए थे लेकिन 108 कार्य स्वीकृत किए गए। रिकार्ड के अनुसार अभी तक देहात विधायक ने अपनी निधि पांच करोड़ में से 2.45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मार्ग प्रकाश के 180 कार्य, पेयजल स्वच्छता के 13, शेड के लिए 12 कार्य और अन्य कार्य कराए हैं। देहात विधायक का कहना है कि वह 90 प्रतिशत प्रस्ताव भेज चुके हैं, दो तीन दिन में स्वीकृत हो जाएंगे। वहीं ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान ने अभी तक 4.71 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनमें मार्ग प्रकाश के 118 कार्य, सीसीरोड के 13, इंटरलाकिंग के 31 और दो बिजली के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जिले पर किया फोकस
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अपनी निधि से 4.39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनमें मुरादाबाद ब्लॉक के मनोहरपुर, डिडौरा, लोधीपुर बिसनपुर में आंबेडकर पार्क, छजलैट ब्लॉक में पांच पार्कों के सुंदरीकरण के लिए कुल ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सीसीरोड के 16 कार्यों, रोड इंटरलाकिंग के तीन, दो मरीजों के इलाज, स्मार्ट क्लास, भवन निर्माण और एक स्थान पर स्ट्रीट लाइट के लिए भी धन दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने पूरे जिलों को फोकस कर धन खर्च किया है। अभी 36 कार्य स्वीकृत हैं। बाकी अन्य कार्य भी स्वीकृत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर विधायक स्ट्रीट लाइट के 156 कार्य कराए
विधायक रितेश गुप्ता ने 231 कार्यों का प्रस्ताव दिया था। इसमें 150 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी तक 4.12 करोड़ का कार्य कराया है। इसमें 156 स्ट्रीट लाइट,पेयजल के 46, इंटरलाकिंग के 23, विद्युत के दो, एक सीसीरोड, एक मरीज का सहायता, नाला निर्माण एवं भवन निर्माण शामिल हैं।

कांठ विधायक ने पेयजल पर दिया ध्यान
कांठ विधायक कमाल अख्तर ने अपनी विधायक निधि से 77 कार्य कराए हैं। इनमें पेयजल स्वच्छता के 49 कार्य, रोड इंटरलाकिंग के 16, सीसीरोड के सात, कब्रिस्तान का एक और 11 संपर्क मार्गों का निर्माण कराया है। कांठ विधायक ने अभी तक 4.68 करोड़ रुपये खर्च किया है।

कुंदरकी विधायक ने रोड इंटरलाकिंग को दी तवज्जो
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने विधायक निधि से कार्य कराने के लिए 48 प्रस्ताव भेजे थे। इनमें 43 स्वीकृत किए गए। अभी तक विधायक ने 4.55 करोड़ का कार्य कराया है। इनमें इंटरलाकिंग के 42 कार्य, भवन निर्माण और एक पुलिया शामिल हैं।

बिलारी विधायक ने स्ट्रीट लाइट लगवाईं
बिलारी विधायक मो. फहीम इरफान ने विधायक निधि से कार्यों को कराने के लिए 202 प्रस्तावों को भेजा था। इनमें 191 स्वीकृत हुए हैं। विधायक ने 173 स्ट्रीट लाइट, 17 रोड इंटरलाकिंग, दस पेयजल, तीन विद्युत, एक सीसी रोड, एक शेड निर्माण के लिए धन दिए हैं। अभी तक विधायक ने 3.30 करोड़ रुपये खर्च किया है।

एमएलसी डॉ. व्यस्त ने कई जिलों में खर्च की निधि
एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के 168 कार्य स्वीकृत हुए हैं। अधिकतर कार्य स्कूलों के लिए कराए गए हैं। पूछने पर एमएलसी ने बताया कि लोगों की मांग पर पीलीभीत और बिजनौर में स्कूलों के लिए फर्नीचर, लाइट के लिए धन दिया है। इसी प्रकार शाहजहांपुर जिले में भी स्कूल के भवन के लिए धन स्वीकृत किया। मुरादाबाद जिले में 22 विद्यालयों के भवन, फर्नीचर और प्रकाश के लिए धन प्रदान किया है।

एमएलसी ने शाहजहांपुर में दी विधायक निधि
एमएलसी राम गोपाल उर्फ गोपाल अंजान के 70 कार्य स्वीकृत हुए हैं। अभी तक एमएलसी ने निधि से 4.73 करोड़ रुपये खर्च किया है। इनमें 531 सोलर लाइट, 105 स्ट्रीट लाइट सहित अन्य कार्य कराए हैं। एमएलसी ने पूछने पर बताया कि उन्होंने शाहजहांपुर जिले में महापुरुषों के नाम पर चार गेट, बिजनौर जिले में गेट और लाइट के लिए धन दिया। संभल जिले में सड़क, मुरादाबाद में स्ट्रीट लाइट, प्लाऊ, ओपन जिम और आगरा में भी एक कार्य के लिए धन दिया था।

एमएलसी ने मार्ग प्रकाश के 40 कार्य कराए
एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने 153 कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया था। इनमें 61 कार्य स्वीकृत किए गए। इसमें पेयजल के चार, मार्ग प्रकाश के 40, छह शेड निर्माण, सोलर लाइट के चार, सीसी रोड के तीन और एक संपर्क मार्ग के लिए धन प्रदान किया। अभी तक एमएलसी ने अपनी निधि से 4.21 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed