फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ailway: Route of six trains including Nauchandi Express changed, there will be trouble till August 5

Railway: नौचंदी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का रूट बदला, 22 रहेंगी रद्द... पांच अगस्त तक यात्रियों को परेशानी

Mon, 29 Jul 2024 06:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2024 06:22 AM IST
सार

रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा छह ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। अधिकारियों के मुताबिक पांच अगस्त तक यह रूट परिवर्तन रहेगा। 

विज्ञापन
ailway: Route of six trains including Nauchandi Express changed, there will be trouble till August 5
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण मंडल की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि छह ट्रेनों का मार्ग बदल गया है। काशी विश्वनाथ, अवध असम एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों को पांच अगस्त तक अलग-अलग तारीख में रद्द किया गया है। नौचंदी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 31 जुलाई से पांच अगस्त तक (12369-70) हावड़ा-देेहरादून कुंभ एक्सप्रेस देहरादून से लखनऊ के बीच ही चलेगी। दो व तीन अगस्त को उपासना एक्सप्रेस भी देहरादून से लखनऊ के बीच चलेगी।

विज्ञापन

तीन व चार अगस्त को राजधानी एक्सप्रेस, पांच अगस्त को श्रमजीवी एक्सप्रेस को दिल्ली से एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। सियालदह एक्सप्रेस एक से चार अगस्त तक जम्मूतवी व कोलकाता से दो से छह घंटे देरी से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली (14141-42) नौचंदी एक्सप्रेस हापुड़ से खुर्जा, अलीगढ़ के रास्ते लखनऊ के लिए चलाई जा रही है। हापुड़ से मुरादाबाद रूट पर इसका संचालन नहीं हो रहा है। (20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पांच अगस्त को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।



(15529) सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 31 जुलाई को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलेगी। (15621) कामाख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस एक अगस्त को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलेगी। (14009-10) बनमंखी-आनंदविहार एक्सप्रेस चार अगस्त तक सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज मार्ग से आवागमन करेगी। जननायक एक्सप्रेस को चार अगस्त तक बुढ़वल जंक्शन व सहारनपुर जंक्शन से डायवर्ट कर चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 6 अगस्त

  • 14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त

  • 14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से 5 अगस्त

  • 15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त

  • 13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस 1 से 5 अगस्त

  • 15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त

  • 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त

  • 12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 3 से 6 अगस्त

  • 15909/10 अवध असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त

  • 15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई व 2 अगस्त

  • 12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस 3 व 4 अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed